Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
VIDEO : Facilities will be available in RG Residency after 10 years, agreement between builder and AOA
{"_id":"6787e1bfd1b123b03d045c53","slug":"video-facilities-will-be-available-in-rg-residency-after-10-years-agreement-between-builder-and-aoa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आरजी रेजिडेंसी में 10 साल बाद मिलेंगी सुविधाएं, बिल्डर और एओए के बीच समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आरजी रेजिडेंसी में 10 साल बाद मिलेंगी सुविधाएं, बिल्डर और एओए के बीच समझौता
नोएडा के सेक्टर-120 स्थित आरजी रेजिडेंसी सोसाइटी में रहने वालों के लिए राहत भरी खबर है। करीब 10 साल बाद उन्हें सोसाइटी की मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए सोसाइटी के बिल्डर की ओर से सहमति दी गई है। बिल्डर और अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) के बीच इंटरिम रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (आईआरपी) की सहमति से 11 दिसंबर 2024 को एक समझौता पर दस्तखत हुए हैं। इस समझौते के तहत बिल्डर की ओर से सोसाइटी के अधूरे काम करीब एक साल में पूरा करने के लिए सहमति दी गई है।
एओए अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने बताया कि सोसाइटी का प्रोजेक्ट 2010 में लॉन्च हुआ था। यहां पर 2015 से लोगों ने रहना शुरू कर दिया था, लेकिन वे सुविधाएं लोगों को नहीं मिल पा रही हैं जो बिल्डर-खरीदार एग्रीमेंट के तहत तय हुई थीं। 2024 में सोसाइटी का बिल्डर दिवालिया हो गया और मामला नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में चला गया। ऐसे में सोसाइटी के निवासी परेशान रहते थे। हम बिल्डर से गुहार लगाकर थक चुके थे, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा था। सोसाइटी में क्लब, बैंक्वेट हॉल, जिम, फायर सेफ्टी उपकरण और स्वीमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी नहीं थीं। यह सभी कार्य बिल्डर की ओर से पूरे नहीं किए गए। सोसाइटी में 500 से अधिक फ्लैटों की रजिस्ट्री तक नहीं हुई है, क्योंकि बिल्डर पर नोएडा प्राधिकरण का करीब 150 करोड़ रुपया बकाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।