फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Prices Fall, Silver Rises: Delhi Bullion Market Price Sees Price Volatility

चांदी उछली, सोना धड़ाम: सर्राफा बाजार की कीमतों में दिखा उतार-चढ़ाव, दिल्ली में आज कीमती धातुओं के भाव क्या?

Wed, 09 Sep 2026 07:30 PM IST
शिवम गर्ग बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 09 Sep 2026 07:30 PM IST
सार

दिल्ली में सोने की कीमत लगातार तीसरे दिन 100 रुपये गिरकर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी 2,300 रुपये उछलकर 2,43,400 रुपये प्रति किलो पहुंच गई।

विज्ञापन
Gold Prices Fall, Silver Rises: Delhi Bullion Market Price Sees Price Volatility
सोने-चांदी का भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू बाजार में मांग कमजोर रहने के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र गिरावट दर्ज की गई। सोना 100 रुपये फिसलकर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,58,100 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

विज्ञापन

वहीं, चांदी ने सोने के उलट तेजी का रुख बनाए रखा। लगातार दूसरे सत्र में चांदी के दाम बढ़े और यह 2,300 रुपये उछलकर 2,43,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इस कीमत में सभी कर शामिल हैं। मंगलवार को चांदी 2,41,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। यह जानकारी ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन की ओर से दी गई।

विज्ञापन

सोने की कीमतों पर क्यों बना दबाव?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-सामान्य धातु सौमिल गांधी के मुताबिक, अमेरिकी महंगाई से जुड़े अहम आंकड़े इस सप्ताह जारी होने वाले हैं। ऐसे में निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं, जिससे सोने की कीमतें सीमित दायरे में बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई को लेकर चिंताएं फिर बढ़ा दी हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ऊर्जा लागत में तेजी से महंगाई का दबाव और बढ़ सकता है। गांधी के अनुसार, ऊर्जा की ऊंची कीमतें महंगाई को बढ़ा सकती हैं और ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे बने रहने की उम्मीद को मजबूत कर सकती हैं। इसका असर सोने जैसे बुलियन पर भी पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजार में सोना-चांदी का क्या हाल रहा?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 43.67 डॉलर यानी करीब एक प्रतिशत बढ़कर 4,399.22 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, चांदी में भी करीब एक प्रतिशत की तेजी आई और इसका भाव 66.25 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटीज प्रमुख प्रवीण सिंह ने बताया कि हालिया गिरावट के बाद हाजिर सोने में सुधार देखने को मिला है। बाजार की नजर अब अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट की दीर्घकालिक ऋण पुनर्खरीद योजना से जुड़ी घोषणा पर है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटीज विश्लेषक मानव मोदी के मुताबिक, अब निवेशकों का ध्यान अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आंकड़ों पर है। ये आंकड़े महंगाई की स्थिति और सितंबर में फेडरल रिजर्व की ब्याज दर संबंधी संभावित दिशा को समझने में अहम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed