{"_id":"679cd79a48441611ca0e4beb","slug":"video-20-prisoners-came-out-of-jail-in-utrcs-campaign-in-greater-noida","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी के अभियान में जेल से बाहर आए 20 बंदी, दी जाती है निशुल्क कानूनी सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी के अभियान में जेल से बाहर आए 20 बंदी, दी जाती है निशुल्क कानूनी सहायता
अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी (यूटीआरसी) अभियान के तहत 20 बंदी जेल से बाहर आए हैं। डिस्ट्रिक्ट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता दिनेश कुमार का कहना है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के तहत लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसीएस) का गठन होता है। इस काउंसिल के जरिए, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता दी जाती है। इसी क्रम में गठित अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी (यूटीआरसी) भी काम करती है, जो विचाराधीन बंदियों के मामलों की समीक्षा कर उनकी जमानत से संबंधित कार्रवाई करती है। यह समिति, उच्चतम न्यायालय के आदेश के तहत काम करती है। यूटीआरसी की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं। यूटीआरसी के अभियान में विचाराधीन बंदियों के मामलों की समीक्षा की जाती है। यूटीआरसी का मकसद विचाराधीन बंदियों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करना और समानता और न्याय के सिद्धांतों को कायम रखना होता है। इसी क्रम में ऐसे 34 बंदियों की पहचान की गई थी। इनमें 20 की जमानत कराई गई है। यह वह बंदी थे जो सामान्य अपराध में जेल में बंद थे। उन्हें जमानत राशि ज्यादा होने के कारण इसे जमा करने में परेशानी आ रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।