{"_id":"6af6df218e1a1fe1eb054ad9","slug":"ramniwas-yadav-appointed-district-president-of-obc-morcha-associated-with-sangh-since-childhood-celebrations-a-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा भाजपा में फेरबदल: रामनिवास यादव बने ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष, बचपन में संघ से जुड़े, समर्थकों में जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा भाजपा में फेरबदल: रामनिवास यादव बने ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष, बचपन में संघ से जुड़े, समर्थकों में जश्न
Fri, 13 Nov 2026 03:28 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 13 Nov 2026 03:28 PM IST
सार
रामनिवास यादव ने कई जिलों में प्रवासी के तौर पर कार्य किया है। वर्ष 2019 में वह सदस्यता अभियान के दौरान प्रदेश कार्यालय में मॉनीटरिंग टीम के सदस्य थे। वर्ष 2021 से वह वर्तमान में भाजयुमो नोएडा के जिला अध्यक्ष हैं। अब उन्हें भाजपा ओबीसी मोर्चा नोएडा का नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
रामनिवास यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किसान परिवार से आने वाले रामनिवास यादव को भाजपा पिछड़ा मोर्चा का नोएडा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वह बाल्यावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में स्वयंसेवक रहे हैं। उनकी नियुक्ति से समर्थकों में उत्साह है।
विज्ञापन
यादव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और बजरंग दल में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने अन्य हिन्दू संगठनों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्व में वह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मंडल उपाध्यक्ष रहे। इसके बाद उन्होंने भाजयुमो मंडल अध्यक्ष का पद संभाला। वह भाजयुमो के जिला मंत्री भी रह चुके हैं। रामनिवास यादव दो बार भाजयुमो के जिला संयोजक भी रहे। उन्होंने भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में भी काम किया है।
विज्ञापन
राजनीतिक अनुभव
रामनिवास यादव ने कई जिलों में प्रवासी के तौर पर कार्य किया है। वर्ष 2019 में वह सदस्यता अभियान के दौरान प्रदेश कार्यालय में मॉनीटरिंग टीम के सदस्य थे। वर्ष 2021 से वह वर्तमान में भाजयुमो नोएडा के जिला अध्यक्ष हैं। अब उन्हें भाजपा ओबीसी मोर्चा नोएडा का नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
