{"_id":"6abbe1bd593f34f39d014905","slug":"video-vehicles-without-puc-will-not-get-fuel-in-gurugram-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: पेट्रोल पंप से निर्माण साइट तक प्रदूषण पर सख्ती, बिना पीयूसी वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: पेट्रोल पंप से निर्माण साइट तक प्रदूषण पर सख्ती, बिना पीयूसी वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन
गुरुग्राम में सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए गुरुग्राम में अब पेट्रोल पंप से लेकर निर्माण स्थलों तक निगरानी और कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जाएगा। बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) और निर्धारित आयु पूरी कर चुके वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं देने की व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। इसके लिए पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरों से वाहनों की निगरानी की जाएगी।
जिले में 500 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले प्रदूषण उत्सर्जन स्थलों पर वेब कैमरे और लो-कॉस्ट सेंसर लगाना अनिवार्य किया गया है ।जिले में ऐसे 1054 स्थलों की पहचान की गई है। इनमें से 907 पर वेब कैमरे और 534 स्थलों पर लो-कॉस्ट सेंसर लगाए जा चुके हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्थलों पर एनवायरनमेंट कंपनसेशन लगाया जाएगा। नियमों का पालन नहीं करने पर संबंधित इकाई या निर्माण कार्य को बंद कराने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सड़क धूल नियंत्रण के लिए 404.61 किलोमीटर सड़क नेटवर्क को मैकेनिकल स्वीपिंग के लिए उपयुक्त पाया गया है। 31 हॉट स्पॉट को ठीक किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।