{"_id":"6abb92ed9440cc1cd8054794","slug":"video-video-bkaraya-para-gara-jarajara-thavara-12-ka-mata-chhaha-ghayal-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बकरियों पर गिरी जर्जर दीवार, 12 की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बकरियों पर गिरी जर्जर दीवार, 12 की मौत, छह घायल
अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के तोरोमाफी गांव में सोमवार रात बारिश में भीगी जर्जर मिट्टी की दीवार और छप्पर अचानक भरभराकर गिर गए। मलबे की चपेट में आने से छप्पर में बंधी 12 बकरियों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन बकरियां घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
गांव निवासी मीरा निषाद पत्नी दिनेश कुमार निषाद ने बताया कि बकरियां घर के पास बने छप्पर में बंधी थीं। सोमवार रात बारिश के दौरान मिट्टी की जर्जर दीवार अचानक ढह गई। दीवार और छप्पर के मलबे में दबने से 12 बकरियों की मौत हो गई और कई बकरियां घायल हो गईं।
ग्राम प्रधान अहमद रजा ने बताया कि पीड़ित परिवार बेहद गरीब है और बकरियां पालकर परिवार का भरण-पोषण करता है। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।
नायब तहसीलदार रामखेलावन ने बताया कि हल्का लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।