Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
PM SVANidhi Mahotsav held at SBI Mehrauli Road branch in Gurugram; outstanding street vendors honored
{"_id":"6aedbcba2230de6af20b6edd","slug":"video-pm-svanidhi-mahotsav-held-at-sbi-mehrauli-road-branch-in-gurugram-outstanding-street-vendors-honored-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में एसबीआई महरौली रोड शाखा में पीएम स्वनिधि महोत्सव, उत्कृष्ट स्ट्रीट वेंडर्स सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में एसबीआई महरौली रोड शाखा में पीएम स्वनिधि महोत्सव, उत्कृष्ट स्ट्रीट वेंडर्स सम्मानित
गुरुग्राम में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की महरौली रोड शाखा में नगर निगम गुरुग्राम के सहयोग से पीएम स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को प्रशंसा पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं और छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहित करना, स्वरोजगार को बढ़ावा देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद आशीष गुप्ता और पूर्व उप महापौर परमिंदर कटारिया उपस्थित रहे। इसके अलावा लीड बैंक मैनेजर, एसबीआई के चीफ मैनेजर और नगर निगम के सिटी प्रोजेक्ट ऑफिसर द्वारका प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। महोत्सव में बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कॉफी, जलेबी, पोहा, नारियल पानी और पिज्जा सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए। वेंडर्स ने अपने उत्पादों और व्यावसायिक कौशल का प्रदर्शन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।