{"_id":"6aed6b5266a78f8c9002c609","slug":"video-dhanteras-solan-market-rush-mall-road-vehicle-ban-10-to-15-crore-business-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर सोलन के बाजारों में उमड़ी भीड़, तीन दिन मालरोड पर वाहनों की आवाजाही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर सोलन के बाजारों में उमड़ी भीड़, तीन दिन मालरोड पर वाहनों की आवाजाही बंद
Ankesh Dogra
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:23 AM IST
Link Copied
धनतेरस के पावन अवसर पर सोलन शहर के बाजारों में सुबह से ही रौनक देखने को मिल रही है। त्योहार को लेकर दुकानदारों ने अपनी दुकानें आकर्षक तरीके से सजा दी हैं। सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई है। धनतेरस और दिवाली के चलते अगले कुछ दिनों तक बाजारों में भारी भीड़ रहने के आसार हैं।
त्योहार के मद्देनजर प्रशासन ने भी यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। बाजार में लोगों की भीड़ को देखते हुए मालरोड पर तीन दिन तक वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है, ताकि खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों को परेशानी न हो और बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
वहीं, मालरोड पर जगह-जगह तहबाजारियों ने भी अपनी दुकानें सजा ली हैं। यहां विभिन्न प्रकार के त्योहार संबंधी सामान की बिक्री की जा रही है। दुकानदारों को उम्मीद है कि धनतेरस और दिवाली के दौरान ग्राहकों की अच्छी भीड़ उमड़ेगी और कारोबार में तेजी आएगी।
व्यापारियों को आज ही सोलन शहर में करीब 10 से 15 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। धनतेरस पर खरीदारी के लिए लोगों के बाजार पहुंचने से कारोबारियों को पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर व्यापार की आस बंधी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।