Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Four youths jumped into a pond after seeing police patrolling, three died and one is serious.

एमपी: शहडोल में पुलिस की गश्त देखकर तालाब में कूदे चार युवक, तीन की डूबने से मौत; एक की हालत गंभीर

Mon, 09 Nov 2026 10:46 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2026 10:46 PM IST
सार

शहडोल में सोमवार शाम पुलिस की गश्त देखकर चार युवक तालाब में कूद गए। इनमें समीर, गौरव और दुर्गेश की डूबने से मौत हो गई। पुष्पेंद्र उर्फ पंकज गंभीर रूप से घायल है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

विज्ञापन
Four youths jumped into a pond after seeing police patrolling, three died and one is serious.
अस्पताल के बाहर भीड़।

विस्तार

विज्ञापन

शहडोल शहर के बीचोंबीच स्थित चौपाटी के पीछे तालाब में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। पुलिस की गश्त देखकर चार युवक अचानक तालाब में कूद गए। इनमें से एक युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, जबकि तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। एसडीईआरएफ की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को अचेत अवस्था में बाहर निकाला। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाहर निकला एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, घटना सोमवार शाम करीब 7:30 से 7:45 बजे के बीच हुई। बताया जा रहा है कि चारों युवक तालाब के पास मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस की गश्त देखकर उन्होंने अचानक तालाब में छलांग लगा दी। आखिर चारों युवक पुलिस को देखकर क्यों भागे और उन्हें तालाब में कूदने की नौबत क्यों आई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: सिवनी-कटनी अग्निकांड के बाद पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- हादसों ने खोल दी अग्निशमन व्यवस्था की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सोहागपुर और कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीन युवकों के डूबने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ बढ़ने और तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। इस बीच एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों युवकों को बाहर निकाला। इसके बाद एक युवक को मोटरसाइकिल और दो को पुलिस वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतकों की पहचान समीर बंशकार, गौरव बंशकार और दुर्गेश बंशकार के रूप में हुई है। तीनों घरौला मोहल्ले के निवासी थे। वहीं, पुष्पेंद्र उर्फ पंकज घायल है। उसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा
अस्पताल पहुंचने पर परिजनों ने डॉक्टरों की अनुपस्थिति का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका कहना था कि पुलिस की मौजूदगी में तीनों युवकों को अस्पताल लाया गया, लेकिन उस समय डॉक्टर मौजूद नहीं थे। मामले की जानकारी मिलने पर तहसीलदार भी अस्पताल पहुंचे। सीएसपी राजेंद्र मोहन दुबे ने बताया कि चार युवक तालाब में कूदे थे। इनमें से एक बाहर निकल आया, जबकि तीन की डूबने से मौत हो गई। एक अन्य युवक की हालत गंभीर है और उसका उपचार जारी है। युवकों के तालाब में कूदने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed