{"_id":"6aed6bbe39557dc796036c9c","slug":"video-himachal-sainik-board-formation-nand-lal-nehlathu-thanks-sukhu-government-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: सैनिक बोर्ड के गठन पर नंदलाल नेहलठू ने जताया सुक्खू सरकार का आभार, अर्धसैनिक बलों की मांग पूरी होने पर जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: सैनिक बोर्ड के गठन पर नंदलाल नेहलठू ने जताया सुक्खू सरकार का आभार, अर्धसैनिक बलों की मांग पूरी होने पर जताई खुशी
हिमाचल प्रदेश में सैनिक बोर्ड के गठन को लेकर अर्धसैनिक बलों में खुशी का माहौल है। ग्राम पंचायत मोगड़ा निवासी एवं अर्धसैनिक बल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नंदलाल नेहलठू ने सैनिक बोर्ड के गठन के लिए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। उन्होंने इस फैसले को अर्धसैनिक बलों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
नंदलाल नेहलठू ने कहा कि अर्धसैनिक बलों की ओर से सैनिक बोर्ड के गठन की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। इस मांग को सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में लगातार प्रयास किए गए। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष वीके शर्मा के नेतृत्व में अर्धसैनिक बल के पदाधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों में रैलियां निकालकर बोर्ड गठन की मांग उठाई थी।
उन्होंने इस अभियान में महासचिव वीर सिंह ठियोग, प्रवक्ता कटोच पालमपुर और अन्य पदाधिकारियों के योगदान की भी सराहना की। उनके अनुसार, संगठन के पदाधिकारियों ने लगातार प्रयास कर इस मांग को प्रमुखता से उठाया।
नंदलाल नेहलठू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सैनिक बोर्ड का गठन कर अर्धसैनिक बलों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया।
उन्होंने कुछ बाहरी लोगों की ओर से सैनिक बोर्ड के गठन का श्रेय लेने की कोशिशों पर भी नाराजगी जताई। नंदलाल नेहलठू ने ऐसी कोशिशों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस मांग को पूरा करवाने के लिए लंबे समय से संगठन के पदाधिकारी और अर्धसैनिक बलों के सदस्य संघर्ष कर रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।