Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Narco-terror network busted in Amritsar; 34 kg of heroin and an Israeli Uzi submachine gun seized.

अमृतसर में नार्को-टेरर नेटवर्क का पर्दाफाश, 34 किलो हेरोइन और इजराइली उजी गन बरामद

Fri, 06 Nov 2026 09:52 AM IST
Nivedita Nivedita
Updated Fri, 06 Nov 2026 09:52 AM IST
Narco-terror network busted in Amritsar; 34 kg of heroin and an Israeli Uzi submachine gun seized.
पंजाब में नशा तस्करी और आतंकवादी गतिविधियों के गठजोड़ के खिलाफ अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नार्को-टेरर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर 34 किलो हेरोइन, इजराइल निर्मित दो अत्याधुनिक 9 एमएम उजी सब मशीनगन, दो हैंड ग्रेनेड और पांच विदेशी व देसी पिस्तौल बरामद किए हैं। मामले में 10 मुख्य आरोपियों और शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। सीमा रेंज के आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एसएसपी ग्रामीण कंवलप्रीत सिंह चाहल ने संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से चलाए जा रहे गैंगस्टरों पर वार और युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। त्योहारों के सीजन में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने सीमा पार और विदेशों में बैठे हैंडलरों के नेटवर्क को खंगाला। विदेशी हैंडलरों के इशारे पर जुटा रहे थे हथियार आईजी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि सीमा पार बैठे देश विरोधी तत्व और यूरोप में सक्रिय नशा तस्कर पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश रच रहे थे। स्थानीय सहयोगियों के माध्यम से हथियार और विस्फोटक सामग्री जमा करवाई जा रही थी। इनका इस्तेमाल आतंकवादी वारदात, टारगेट किलिंग और गैंगवार में किया जाना था। पुलिस की सतर्कता से साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया। अलग-अलग स्थानों से 34 किलो हेरोइन बरामद एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल की निगरानी में घरिंडा क्षेत्र में 29 अक्टूबर को बलविंदर सिंह और 19 वर्षीय नवसुमीत को गिरफ्तार कर 10 किलो हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ के आधार पर राजकुमार उर्फ संजू और करनदीप उर्फ करन को पकड़कर एक किलो हेरोइन जब्त की गई। तीन नवंबर को गुरबख्श सिंह और बिक्रमजीत सिंह से 10 किलो 18 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं, लोपोके क्षेत्र में सुखमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके ठिकाने से 13 किलो हेरोइन, एक पिस्तौल और दो मैगजीन जब्त की गईं। कोट खालसा से उजी गन और ग्रेनेड मिले चार नवंबर को पुलिस ने कोट खालसा क्षेत्र में तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से इजराइल निर्मित दो 9 एमएम उजी सब मशीनगन और दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए। पुलिस के अनुसार पंजाब में पहली बार इस प्रकार की उजी गन बरामद हुई हैं। आरोपी विदेशी हैंडलर के निर्देश पर हथियार छिपाने का काम कर रहे थे। तीन चर्चित हत्याकांड भी सुलझाए पुलिस ने इस अभियान के दौरान ब्यास में दोहरे हत्याकांड और अंधाधुंध फायरिंग, महिता में जिम के बाहर हुई गोलीबारी और हत्या तथा छेहरटा में हुए हत्याकांड का भी खुलासा किया है। इन मामलों के मुख्य शूटरों और आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया है। आईजी ने कार्रवाई में शामिल एसपी (डी) रमणदीप सिंह, डीएसपी गुरिंदरपाल सिंह नागरा, डीएसपी जगबीर सिंह सहित पूरी टीम की सराहना की। पुलिस की ओर से सभी मामलों में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

एएमयू छात्रसंघ चुनाव के बारे में बताते मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जावेद तालिब

06 Nov 2026

VIDEO: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मथुरा के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

06 Nov 2026

VIDEO: मुआवजे की रकम निकालने वाला लेखपाल निलंबित

06 Nov 2026

आयशा खानम के एएमयू वीमेंस कॉलेज यूनियन उपाध्यक्ष चुने जाने पर खुशी का इजहार

06 Nov 2026

एएमयू छात्रसंघ चुनाव को लेकर एबीके स्कूल में मतगणना

06 Nov 2026
विज्ञापन

कानपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

05 Nov 2026

एनसीजेडसीसी में माध्यम संस्थान की ओर से नाटक का मंचन किया गया

05 Nov 2026
विज्ञापन

इकलौते बेटे का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे एसीपी

05 Nov 2026

कानपुर: नाबालिग को वाहन देने पर अभिभावक भी जाएंगे जेल, चलाया गया जागरूकता अभियान

05 Nov 2026

कानपुर: परमट में मां लक्ष्मी मंदिर 51 लख रुपए से सजाया गया

05 Nov 2026

बरेली: मकान में आग लगने से लकवाग्रस्त वृद्धा जिंदा जली, महिला और चार बच्चों को पड़ोसियों ने बचाया

05 Nov 2026

कानपुर: नई लाइन में लीकेज मिलने पर दो दिन का शटडाउन लेकर कराई गई मरम्मत

05 Nov 2026

वीडियो: महिला संघ की फूड वैन का शुभारंभ, 10 लाख की लागत से महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार

05 Nov 2026

वीडियो: सावधान... दीपावली की खुशियां आंखों के लिए न बन जाएं मुसीबत, नेत्र चिकित्सकों ने पटाखे फोड़ते समय सावधानी बरतने की दी सलाह

वीडियो: बोट हाउस क्लब में धांधली का आरोप

05 Nov 2026

मेवला महाराजपुर में घुटना प्रत्यारोपण सुविधा जल्द

05 Nov 2026

गुर्जर समाज की राजनीतिक भागीदारी समेत दस सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्र सरकार को भेजा मांग-पत्र

05 Nov 2026

Meerut: बेगमपुल पर बस में चढ़ते समय जेब से मोबाइल चोरी, दो किशोरियों को पकड़ा

05 Nov 2026

Meerut: पीएनबी 'ताल-तरंग' में बैंक कर्मियों ने बिखेरे कला के रंग, सांस्कृतिक संध्या में दिखा मन, तन और आत्मिक चेतना का संगम

05 Nov 2026

बीके अस्पताल में ऑनलाइन भुगतान से मरीज परेशान

05 Nov 2026

गैंगस्टर में वांछित 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

05 Nov 2026

एएमयू छात्रसंघ चुनाव में दिखा मतदाताओं का जोश

05 Nov 2026

वीडियो: मैहला में पारंपरिक चोला-डोरा पहनाकर मुख्यमंत्री का किया स्वागत

05 Nov 2026

Meerut: जनकपुर से चली प्रकृति पथ अंतर्राष्ट्रीय साईकिल यात्रा 14 नवंबर को पहुंचेगी मेरठ, होगा भव्य स्वागत

05 Nov 2026

Meerut: ऐतिहासिक सरधना चर्च में श्रद्धालुओं ने कृपाओं की माता मरियम के समक्ष जलाए मोमबत्ती के दीप

05 Nov 2026

Meerut: गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किसानों के साथ चेन में गन्ना डालकर किया उद्घाटन, 1.5 करोड़ कुंतल पेराई का लक्ष्य

05 Nov 2026

Meerut: रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाया आबूलेन बाज़ार, खुले मंच पर दिखा युवाओं का जलवा, गोरिल्ले-टेडी बियर ने खूब गुदगुदाया

05 Nov 2026

Meerut: केएल इंटरनेशनल स्कूल में जिला टॉपर और मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

05 Nov 2026

एएमयू वीमेंस कॉलेज में चल रही मतगणना

05 Nov 2026

नोएडा में फस्टवन रिहैब फाउंडेशन में दिवाली मेले के साथ मनाया ऑक्यूपेशनल थेरेपी डे

05 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed