{"_id":"6ae876403d2129daf7086c92","slug":"video-gurugram-rs-137-crore-to-be-spent-on-the-rejuvenation-of-basai-pond-and-chhath-ghat-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: बसई तालाब और छठ घाट के कायाकल्प पर खर्च होंगे 1.37 करोड़ रुपये, देखें रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: बसई तालाब और छठ घाट के कायाकल्प पर खर्च होंगे 1.37 करोड़ रुपये, देखें रिपोर्ट
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर में आने वाले बसई तालाब की तस्वीर बदलने वाली है। नगर निगम की ओर से बसई गांव स्थित तालाब का जीर्णोद्धार कर को पिकनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना के अनुसार तालाब में छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 1.37 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। नगर निगम के जोन-3 के वार्ड-7 में सनी देव मंदिर के पास स्थित बसई तालाब और छठ घाट को विकसित करने की योजना तैयार की गई है। कार्य पूरा करने के लिए पांच महीने की समयसीमा निर्धारित की गई है। इसमें ताबाल को बेहतर करने, चारों ओर फुटपाथ और हरियाली विकसित की जाएगी। इसके अलावा बच्चों के लिए मनोरंजन का भी इंतजाम कराया जाएगा। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी कॉरिडोर पर बसई तालाब के पास मेट्रो स्टेशन बनाया जाना है। ऐसे में तालाब और छठ घाट के कायाकल्प के साथ मेट्रो स्टेशन बनने से आसपास के क्षेत्र का विकास होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।