{"_id":"677e79f12069613a7e06444b","slug":"a-monthly-fee-will-be-charged-for-cleaning-tehri-news-c-50-1-nth1001-110519-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सफाई के लिए लिया जाएगा मासिक शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनबाग (टिहरी)। ग्राम पंचायत सियाकैंपटी की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्वच्छता समिति का गठन किया गया। बैठक में स्वच्छता समिति ने निर्णय लिया है कि ग्राम पंचायत सियाकैंपटी के अंतर्गत आने वाले सभी घरेलू एवं व्यवसायिक इकाइयों से मासिक शुल्क लिया जाएगा। इससे ग्राम पंचायत की स्वच्छता के साथ अन्य सुविधाओं में सुधार किया जाएगा। सियाकैंपटी के प्रशासक विजेंद्र सिंह को स्वच्छता समिति का अध्यक्ष चुना गया समिति के अध्यक्ष विजेंद्र ने बताया कि बैठक में स्वच्छता समिति ने कैंपटी में बने प्रत्येक घरों और किरायेदारों से 50 रुपये, छोटे रेस्टोरेंट से 100 रुपये, बड़े रेस्टोरेंट से 200, होमस्टे, होटल 10 कमरों वाले तक 1200 सौ, होटल, रेस्टोरेंट 11 से 20 कमरों वालों से 2200 रुपये प्रतिमाह शुल्क लेने का निर्णय लिया है। स्वच्छता शुल्क से प्राप्त होने वाली धनराशि का उपयोग सियाकैंपटी ग्राम पंचायत की साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं पर खर्चा किया जाएगा। स्वच्छता कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए एक विशेष निगरानी टीम गठित की जाएगी, जो नियमित सफाई व्यवस्था का संचालन करेगी। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रोमा नौटियाल को समिति का सचिव,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैंपटी प्रेम सिंह पंवार, सूरत सिंह, शूरवीर सिंह पंवार, समीर सिंह, पूजा पंवार, राजेंद्र सिंह, मीना पंवार, फोरेस्टर कैंपटी फते सिंह, वन पंचायत सरपंच बलवीर सिंह, परिणिता नेगी, राजस्व उप निरीक्षक कैंपटी, वेस्ट वॉरियर्स संस्था के लोगों को स्वच्छता समिति का सदस्य बनाया गया है। बैठक में किशन सिंह, जगत सिंह, गीता ध्यानी, अंकिता, व्यापार मंडल पदाधिकारी, पुलिस विभाग, वन पंचायत सरपंच, वन विभाग, ब्लॉक कर्मचारी वेस्ट वॉरियर्स संस्था के लोग मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।