{"_id":"6ab27f84c4bc0d46760e8801","slug":"demand-to-find-reshma-women-express-outrage-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-121432-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: रेश्मा को ढूंढने की मांग, महिलाओं ने जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: रेश्मा को ढूंढने की मांग, महिलाओं ने जताया आक्रोश
Tue, 22 Sep 2026 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 22 Sep 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रतापनगर ब्लॉक की गुमशुदा रेश्मा बिष्ट को खोजने की मांग को लेकर पहाड़ की पुकार संगठन से जुड़ी महिलाएं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अवंतिका भंडारी के नेतृत्व में एसएसपी श्वेता चौबे से मिलीं। उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर लंबे समय बाद भी रेश्मा को जल्द ढूंढने की मांग की।
रेश्मा की तलाश के लिए सर्च अभियान को प्रभावी बनाने और संभावित सभी स्थानों पर गंभीरता से खोज करने की मांग की गई। गुमशुदगी की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच कराने तथा जांच में किसी की भूमिका संदिग्ध मिलने पर कार्रवाई की मांग की।
अवंतिका ने बताया कि एसएसपी श्वेता ने प्रकरण की दोबारा समीक्षा करने और इससे जुड़े प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर कुसुम सलोनी, अंजलि कठियाल, आरती सेलवान, आशा रावत, शशि चौहान, सीमा रावत, रेश्मा बिष्ट के भाई विकास रावत, दीपक नेगी, अखिल सिंह रावत और निखिल सिंह रावत मौजूद रहे। संवाद