फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Secondary education volleyball tournament begins at PIC Bauradi.

Tehri News: पीआईसी बौराड़ी में माध्यमिक शिक्षा की वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू

Tue, 22 Sep 2026 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 22 Sep 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Secondary education volleyball tournament begins at PIC Bauradi.
नई टिहरी। राजकीय माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय वॉलीबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता बौराड़ी पीआईसी में शुरू की गई है। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में बालिका वर्ग की अंडर-17 में चंबा ने नरेंद्रनगर को 2-1 से हाराया।
विज्ञापन

पीआईसी बौराड़ी में मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाईं, जाखणीधार प्रमुख राजेश नौटियाल, पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत और राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रविंद्र राणा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन में अंडर- 17 बालिका वर्ग में चंबा ने नरेंद्रनगर को 2- 1 से हराया। कीर्तिनगर ने जौनपुर को 2-0 से हराया। अंडर-19 बालिका वर्ग में भिलंगना ने जाखणीधार को 2- 1 से हराया। अंडर-19 बालक वर्ग में नरेंद्रनगर ने थौलधार को 2- 1 से हराया।
विज्ञापन

कीर्तिनगर ने भिलंगना को 2- 0 से हराया। कीर्तिनगर ने प्रतापनगर को 2- 0 से हराया। जाखणीधार ने चंबा को 2- 1 से हराया। बताया गया कि शिक्षक देवेंद्र पुंडीर और शिक्षिका सरिता पुंडीर ने खिलाड़ियों के लिए मेडल प्रदान किए हैं। इस मौके पर बीईओ तस्लीम कुरैशी, जिला समन्वयक विनोद नेगी, यशपाल सिंह रावत, अंतरराष्ट्रीय रेफरी मनोज नेगी, राष्ट्रीय रेफरी सुरेश बिजल्वाण, दाताराम भट्ट, सुरेंद्र चौधरी, भरत राम बडोनी, चक्रधर प्रसाद भद्री, मनोज असवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed