फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   A camp was organized for the payment of land acquired for road cutting and embankments.

Tehri News: सड़क कटिंग और दबान में गई जमीन के भुगतान के लिए शिविर लगाया

Tue, 22 Sep 2026 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 22 Sep 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
A camp was organized for the payment of land acquired for road cutting and embankments.
‎नई टिहरी। सड़क कटिंग और दबान में गई जमीन का लंबित मुआवजा वितरण के लिए नई टिहरी तहसील में शिविर लगाया गया। डीएम नितिका खंडेलवाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को काश्तकारों के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सड़क के लिए अधिग्रहण की गई जमीन का लंबित भुगतान करने के लिए डीएम ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई और ग्रामीण निर्माण विभाग को तहसीलवार शिविर लगाकर काश्तकारों का लंबित प्रतिकर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी की ओर से मंगलवार को नई टिहरी तहसील कार्यालय में शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र टम्टा ने बताया कि टिहरी तहसील के अंतर्गत निर्माणाधीन कोंड- डिबनू इंजीनियरिंग कॉलेज मोटर मार्ग, जाख-जसपुर-कुठ्ठा मोटर मार्ग और खेमड़ा-कुंडाली मोटर मार्ग से प्रभावित काश्तकारों का प्रतिकर भुगतान के संबंध में जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में इन मोटर मार्गों से प्रभावित करीब 25 काश्तकार उपस्थित हुए। काश्तकारों ने अपने भुगतान संबंधी प्रकरणों की जानकारी ली। भूस्वामियों को प्रतिकर भुगतान के लिए आवश्यक अभिलेखीय और नियमानुसार कार्रवाई की गई। ईई ने कहा कि सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद नियमानुसार पात्र काश्तकारों को प्रतिकर भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed