{"_id":"6ada273f083679b3380279cd","slug":"video-video-rss-holds-a-march-on-vijayadashami-shares-perspectives-on-indian-culture-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विजयादशमी पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, भारतीय संस्कृति पर रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विजयादशमी पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, भारतीय संस्कृति पर रखे विचार
सुभाष गुप्ता
Updated Thu, 22 Oct 2026 08:39 PM IST
Link Copied
वाराणसी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से जक्खिनी में विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संघ की 100 वर्षों की यात्रा, राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के महत्व पर विचार रखे गए। कार्यक्रम के समापन के बाद स्वयंसेवकों ने अनुशासन के साथ पथ संचलन निकाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रकाश सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना से लेकर अब तक की 100 वर्षों की यात्रा का उल्लेख किया। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक नितिन कुमार ने संघ की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने संघ के ऐतिहासिक विकास, विभिन्न कालखंडों में किए गए कार्यों और भारतीय दर्शन, संस्कृति तथा राष्ट्रजीवन से जुड़े विषयों पर विचार रखे।
कार्यक्रम के समापन के बाद स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। यह जक्खिनी पंचायत भवन से शुरू होकर सरैया, नरसड़ा और जक्खिनी तिरमुहानी होते हुए वापस पंचायत भवन पहुंचकर संपन्न हुआ। संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन और सामूहिकता का परिचय दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।