फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Air Forces prowess resonates over Ganga spectators thrilled by maneuvers of Rafale and Sukhoi jets

वाराणसी: गंगा के ऊपर गूंजा वायुसेना का शौर्य, राफेल-सुखोई के करतब देख रोमांचित हुए दर्शक

Thu, 22 Oct 2026 11:03 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Thu, 22 Oct 2026 11:03 PM IST
सार

वाराणसी में गंगा के ऊपर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों और प्रदर्शन टीमों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000 और तेजस के हवाई करतबों के साथ चिनूक हेलीकॉप्टर से जवानों का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। 22 अक्टूबर के बाद 24 और 25 अक्टूबर को भी एयर शो आयोजित होना है।

विज्ञापन
Varanasi: Air Forces prowess resonates over Ganga spectators thrilled by maneuvers of Rafale and Sukhoi jets
वाराणसी, एयर शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में गंगा के ऊपर लड़ाकू विमानों की गर्जना और आसमान में हैरतअंगेज हवाई करतबों ने गुरुवार को काशी के घाटों पर मौजूद दर्शकों को रोमांचित कर दिया। भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर नमो घाट पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस और चिनूक हेलीकॉप्टर समेत करीब 100 विमानों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। गंगा किनारे नमो घाट से अस्सी घाट तक बड़ी संख्या में लोग इस नजारे को देखने के लिए जुटे। एयर शो का आयोजन 22, 24 और 25 अक्तूबर को किया जा रहा है। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

Varanasi: Air Forces prowess resonates over Ganga spectators thrilled by maneuvers of Rafale and Sukhoi jets
वाराणसी, एयर शो - फोटो : अमर उजाला

आसमान में दिखा विमानों का तालमेल
एयर शो के दौरान लड़ाकू विमानों की सटीक उड़ान, आपसी तालमेल और अलग-अलग फॉर्मेशन आकर्षण का केंद्र रहे। राफेल और सुखोई-30 एमकेआई जैसे लड़ाकू विमानों की गूंजती उड़ानों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। स्वदेशी तेजस ने भी अपनी उड़ान क्षमता का प्रदर्शन किया। तीन किरण प्रशिक्षण विमानों ने ‘काशी’ फॉर्मेशन बनाते हुए तिरंगे के रंगों की छटा बिखेरी। 

वायुसेना के इस प्रदर्शन का उद्देश्य लोगों को भारतीय वायुसेना की कार्यप्रणाली, आधुनिक विमानन क्षमता और देश की सुरक्षा में उसकी भूमिका से परिचित कराना है। इस तरह के आयोजन युवाओं को सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने का भी माध्यम हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Varanasi: Air Forces prowess resonates over Ganga spectators thrilled by maneuvers of Rafale and Sukhoi jets
वाराणसी, एयर शो - फोटो : अमर उजाला

सूर्य किरण और सारंग टीम ने दिखाया कौशल
एयर शो में सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने भी प्रदर्शन किया। सूर्य किरण टीम के हॉक विमानों की समूह उड़ान और हवा में सटीक तालमेल देखने लायक रहा। वहीं, सारंग टीम ने एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टरों के जरिए हवाई कौशल दिखाया। पहले दिन सारंग टीम के हेलीकॉप्टरों ने गंगा के ऊपर तिरंगे की आकृति बनाकर दर्शकों को आकर्षित किया। 


 
विज्ञापन

Varanasi: Air Forces prowess resonates over Ganga spectators thrilled by maneuvers of Rafale and Sukhoi jets
वाराणसी, एयर शो - फोटो : अमर उजाला

100 विमानों में लड़ाकू, परिवहन और हेलीकॉप्टर शामिल
आयोजन में करीब 100 विमानों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। इनमें लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर, परिवहन विमान और विशेष कार्यों में इस्तेमाल होने वाले विमान शामिल हैं। लड़ाकू विमानों में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, तेजस, मिग-29 और जगुआर शामिल हैं।

हेलीकॉप्टरों में चिनूक, एलसीएच, एएलएच मार्क-III और मार्क-IV, अपाचे, चेतक, कामोव-31 और एमआई-17 वी5 जैसे विमान शामिल हैं। परिवहन और अन्य विशेष विमानों की श्रेणी में सी-295, सी-17, सी-130, एएन-32, आईएल-78, एईडब्ल्यूएंडसी और पी-8आई का नाम है। विमानों को देश के अलग-अलग वायुसेना अड्डों से लाया गया है। इस आयोजन में थलसेना और नौसेना के विमानों की भी भागीदारी है। 


 

Varanasi: Air Forces prowess resonates over Ganga spectators thrilled by maneuvers of Rafale and Sukhoi jets
वाराणसी, एयर शो - फोटो : अमर उजाला

24 और 25 अक्तूबर को भी होगा प्रदर्शन
नमो घाट पर आयोजित एयर शो का अगला प्रदर्शन 24 अक्तूबर को होगा, जबकि 25 अक्तूबर को मुख्य आयोजन प्रस्तावित है। मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना बताई गई है। आयोजन को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed