{"_id":"6a8d7c2f9e7c3ac73d05e29e","slug":"video-man-dies-of-electrocution-while-filling-water-from-a-water-cooler-in-varanasi-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में वाटर कूलर से पानी भरते समय करंट लगने से व्यक्ति की मौत ;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में वाटर कूलर से पानी भरते समय करंट लगने से व्यक्ति की मौत ;video
वाराणसी में चेतगंज थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई। काली महाल तिराहे पर स्थित एक वाटर कूलर प्याऊ मशीन में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब व्यक्ति अपनी दुकान के लिए पानी भरने गया था। मृतक की पहचान त्रिलोकी प्रसाद मोदन के रूप में हुई है, जो बचाऊ के पुत्र थे। वह प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान के लिए पानी लेने गए थे। पानी भरते समय उन्हें अचानक बिजली का तेज झटका लगा। करंट इतना तीव्र था कि त्रिलोकी प्रसाद मोदन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस आकस्मिक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पूरे परिवार में गहरा शोक छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।