फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth on fire in jaunpur Angered scolding doused himself with petrol and took drastic step behind temple

युवक ने खुद को लगाई आग: डांट से नाराज होकर खुद पर पेट्रोल छिड़का, मंदिर के पीछे उठाया खौफनाक कदम; रेफर

Thu, 27 Aug 2026 10:36 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 27 Aug 2026 10:36 PM IST
सार

जौनपुर में घर की डांट से नाराज युवक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। घर में विवाद के बाद वह साइकिल से निकला था और बंबावन में घटना को अंजाम दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, युवक शराब का आदी था और चोरी को लेकर परिजन डांटते थे।

विज्ञापन
Youth on fire in jaunpur Angered scolding doused himself with petrol and took drastic step behind temple
मौके पर खड़ी पुलिस की गाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी गांव निवासी एक युवक ने बुधवार को घर में डांट से नाराज होकर पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। बम्बावन गांव के समीप हुई घटना में युवक करीब 25 प्रतिशत झुलस गया। आग की चपेट में आने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के बर्न विभाग रेफर कर दिया।

विज्ञापन


थानागद्दी गांव निवासी विजय बहादुर विश्वकर्मा ने बताया कि उनका पुत्र कल्लू विश्वकर्मा बुधवार को घर में हुए विवाद के बाद साइकिल लेकर बाहर निकल गया था। परिवार के लोगों को कुछ देर बाद ग्रामीणों के माध्यम से जानकारी मिली कि कल्लू ने बम्बावन गांव स्थित संभल ब्रह्म बाबा मंदिर के पीछे परमानंद मिश्रा की मशीन के पास पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली है।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर झुलसे युवक को केराकत सीएचसी भेजा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कन्नौजिया ने बताया कि कल्लू करीब 25 प्रतिशत झुलसा है। उसकी हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के बर्न विभाग रेफर किया गया।

केराकत कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि कल्लू शराब का आदी है। परिजनों के अनुसार वह घर में छोटी-मोटी चोरियां भी कर लेता था। इसी बात को लेकर परिवार के लोग उसे अक्सर डांटते थे। बुधवार को भी इसी मुद्दे को लेकर घर में विवाद हुआ था। इसके बाद वह साइकिल लेकर घर से निकल गया और कुछ समय बाद उसके आग लगाने की सूचना मिली।

पुलिस के अनुसार घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और युवक की आदतों से जुड़ी परिस्थितियां सामने आई हैं। फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed