फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Village head son dies of gunshot wound two young children lose their father in chandauli

चंदौली में बड़ी वारदात: गोली लगने से प्रधान पुत्र की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Thu, 27 Aug 2026 04:28 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 27 Aug 2026 04:28 PM IST
सार

चंदौली जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Village head son dies of gunshot wound two young children lose their father in chandauli
मृतक उत्कर्ष की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले में शहाबगंज थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव निवासी ग्राम प्रधान के पुत्र उत्कर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में कथित तौर पर खुद को गोली मारने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। उत्कर्ष की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


उत्कर्ष को सीने के बाईं तरफ गोली लगी थी। घटना के तुरंत बाद परिजन बेहद गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। हालांकि, चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
उत्कर्ष की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक छा गया और उनके आवास पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उत्कर्ष अपने पीछे पत्नी छाया सिंह (28 वर्ष), छह वर्षीय पुत्री देवकी सिंह और डेढ़ वर्षीय मासूम पुत्र राम को छोड़ गए हैं। पिता की असमय मौत के बाद अबोध बच्चों और पत्नी की हालत देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; वाराणसी पुलिस का एक्शन: स्कूल की बदहाली का वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी, आप प्रवक्ता मुकेश सिंह गिरफ्तार

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि उत्कर्ष ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। फिलहाल घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति और वजह साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed