फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Toxic Movie Day 2 Box Office: Yash Kiara Advani Huma Qureshi Nayanthara film Collection And Latest Earning

'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस: बंपर ओपनिंग के बाद दूसरे दिन लड़खड़ाई यश की 'टॉक्सिक' फिल्म; जानिए कितना किया कलेक्शन?

Thu, 27 Aug 2026 11:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 27 Aug 2026 11:14 PM IST
सार

Toxic Movie Box Office: फिल्म 'टॉक्सिक' बीते दिन 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले दिन इसने बंपर ओपनिंग ली और 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। आज दूसरे दिन फिल्म का कैसा हाल है? जानिए

विज्ञापन
Toxic Movie Day 2 Box Office: Yash Kiara Advani Huma Qureshi Nayanthara film Collection And Latest Earning
टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यश अभिनीत चर्चित फिल्म 'टॉक्सिक' ने सिनेमाघरों में धमाकेदार शुरुआत की। इस मेगा बजट फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी पट्टी में जुटाया। हालांकि, आज दूसरे दिन इसके कारोबार में गिरावट देखी गई है। जानिए कैसा रहा आज का हाल?

विज्ञापन

Toxic Movie Day 2 Box Office: Yash Kiara Advani Huma Qureshi Nayanthara film Collection And Latest Earning
टॉक्सिक - फोटो : एक्स

दूसरे दिन कितना किया कलेक्शन?
फिल्म 'टॉक्सिक' का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इसमें कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे सितारे हैं।

  • पहले दिन फिल्म ने 101.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
  • सैकनिल्क पर आंकड़ों के मुताबिक आज गुरुवार को इस फिल्म ने 36.40 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 137.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
  • दूसरे दिन हिंदी में फिल्म ने 23 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • 'टॉक्सिक' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 190.75 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Toxic Movie Day 2 Box Office: Yash Kiara Advani Huma Qureshi Nayanthara film Collection And Latest Earning
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : X

पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बनाए ये रिकॉर्ड

  • फिल्म 'टॉक्सिक' पहले दिन हिंदी पट्टी में बंपर ओपनिंग लेने वाली टॉप 5 साउथ फिल्मों में शामिल हो गई है।
  • हिंदी में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली साउथ फिल्मों में 'टॉक्सिक' दूसरे नंबर पर है, इससे आगे सिर्फ 'पुष्पा 2' है।
  • 'टॉक्सिक' ने हिंदी में 55 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 23.30, तेलुगु में 16 करोड़ रुपये, तमिल में 5.50 करोड़ रुपये और मलयालम में 1.30 करोड़ रुपये कमाए।
  • इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शतक जड़ने वाली भारतीय फिल्मों में भी 'टॉक्सिक' शामिल हो गई है।
  • 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेने वाली फिल्मों में 'टॉक्सिक' के अलावा, पुष्पा 2, आरआरआर, बाहुबली 2, केजीएफ 2 और धुरंधर 2 के नाम हैं।
विज्ञापन

Toxic Movie Day 2 Box Office: Yash Kiara Advani Huma Qureshi Nayanthara film Collection And Latest Earning
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : X

क्या है 'टॉक्सिक' फिल्म की कहानी?
फिल्म 'टॉक्सिक' को क्रिटिक्स से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म में एक्शन तो भर-भरकर हैं और इसे पॉजिटिव रेस्पॉन्स भी मिला है, मगर कहानी के स्तर पर यह फिल्म कमजोर साबित हुई है। 
फिल्म की कहानी 1940 से 1970 के गोवा में सेट है। अपराध, स्मगलिंग और सत्ता की दुनिया के बीच राया (यश) अपना साम्राज्य खड़ा करता है। कहानी उसके माता- पिता और बहन गंगा (नयनतारा) के साथ उसके रिश्ते को भी दिखाती है।
राया की जिंदगी में नादिया (कियारा आडवाणी) आती है। वहीं एलिजाबेथ (हुमा कुरैशी), टोनी (अक्षय ओबेरॉय), रेबेका (तारा सुतारिया) और मेलिसा (रुक्मिणी वसंत) जैसे किरदार उसकी दुनिया का हिस्सा बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed