Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
VIDEO : Anti-encroachment drive launched in Mirzapur's Vindhya region main entrance to be built at Bartar Tiraha
{"_id":"676970809b76174eb6088fb9","slug":"video-anti-encroachment-drive-launched-in-mirzapurs-vindhya-region-main-entrance-to-be-built-at-bartar-tiraha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मिर्जापुर के विंध्य क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, बरतर तिराहा पर बनाया जाएगा मुख्य प्रवेश द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मिर्जापुर के विंध्य क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, बरतर तिराहा पर बनाया जाएगा मुख्य प्रवेश द्वार
विंध्याचल थाना क्षेत्र के बरतर तिराहा पर विंध्य कारिडोर प्रोजेक्ट के अंतर्गत भव्य मुख्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इसके लिए सोमवार को अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में ध्वस्तीकरण अभियान शुरु किया गया। सोमवार को अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व शिव प्रताप शुक्ला व पर्यटन विभाग अधिकारी शक्ति सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों बरतर तिराहे पर पहुंचे। उन्होंने खोले गए दुकान दारों को दुकान खाली करने को कहा। जिला प्रशासन व दुकानदारों ने कहा कि दुकान खाली करने का समय बढ़ाया जाए। लेकिन जिला प्रशासन ने एक भी न सुनी और क्रय की गई दो संपति पर जेसीबी मशीन द्वारा ध्वस्तीकरण किया। साथ ही अधिग्रहण किए गए छह दुकानों में सरकारी ताला लगाकर सील कर दिया गया। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला ने पत्रकारों से बताया कि क्रय किए गए दो संपत्ति का ध्वस्तीकरण किया गया है व अधिग्रहित हुए 6 संपत्तियों को सील किया गया। साथ ही अन्य संपत्तियों को खाली करा कर ध्वस्तीकरण किया जाना है। इस दौरान बड़ी संख्या में आस पास के इलाके के लोगों की भीड़ जुटी रही। एसडीएम भरत लाल सरोज,अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह,सीओ सिटी विवेक जावला,थाना प्रभारी अमित कुमार पूर्व थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडेय, पूर्व थाना प्रभारी दया शंकर ओझा पूर्व थाना प्रभारी शैलेश राय तथा पीएससी बल के साथ नगर पालिका प्रशासन व लेखपाल मौके पर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।