फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP NEET PG Counselling 2026 Registration Begins Today Check Last Date Fees and Seat Allotment Schedule

यूपी नीट पीजी 2026: एमडी, एमएस और डीएनबी में लेना है दाखिला? आज से आवेदन शुरू, जानें फीस से लेकर जरूरी तारीखें

Wed, 21 Oct 2026 07:23 AM IST
शिवम तिवारी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Wed, 21 Oct 2026 07:23 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश नीट पीजी 2026 काउंसलिंग के पहले चरण के लिए पंजीकरण आज 21 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। अभ्यर्थी 26 अक्तूबर सुबह 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। विकल्प भरने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर है, जबकि सीट आवंटन का परिणाम 2 नवंबर को जारी होगा। जानिए आवेदन शुल्क, जरूरी दस्तावेज, सुरक्षा राशि और ऑनलाइन पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया से जुड़ी अहम जानकारी।
 

विज्ञापन
UP NEET PG Counselling 2026 Registration Begins Today Check Last Date Fees and Seat Allotment Schedule
NEET PG Counselling 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

उत्तर प्रदेश में नीट पीजी 2026 के माध्यम से एमडी, एमएस, डिप्लोमा और डीएनबी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, पहले चरण की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज, 21 अक्तूबर 2026 को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 26 अक्तूबर को सुबह 11 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना पंजीकरण पूरा कर लें और आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

विज्ञापन

 काउंसलिंग की जरूरी तारीखें क्या हैं?

उत्तर प्रदेश नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के पहले चरण में पंजीकरण पूरा होने के बाद 26 अक्तूबर को मेरिट सूची जारी की जाएगी और इसी दिन विकल्प भरने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम चुनने का अवसर मिलेगा। विकल्प भरने की अंतिम तारीख 30 अक्तूबर निर्धारित की गई है। इसके बाद सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और परिणाम 2 नवंबर को घोषित होगा। चयनित उम्मीदवारों को 3 से 7 नवंबर और फिर 12 से 13 नवंबर के बीच आवंटन पत्र तथा प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

विज्ञापन

 आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

उत्तर प्रदेश नीट पीजी काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 3,000 रुपये जमा करने होंगे। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को सुरक्षा राशि भी जमा करनी होगी। इसकी रकम संबंधित सीट और कॉलेज के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। सुरक्षा राशि जमा करने की अंतिम समय सीमा 26 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे निर्धारित की गई है। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय शुल्क संबंधी सभी निर्देश ध्यान से पढ़ने चाहिए। भुगतान पूरा होने के बाद उसकी रसीद सुरक्षित रखना जरूरी है, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • पंजीकरण करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर उत्तर प्रदेश नीट पीजी काउंसलिंग से संबंधित विकल्प चुनकर आवेदन पत्र भरना होगा।
  • इसके बाद व्यक्तिगत, शैक्षणिक और परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। मांगे गए दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने के बाद ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा।
  • सभी जानकारियों की जांच करने के बाद आवेदन पत्र जमा कर दें।
  • अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की प्रति और शुल्क भुगतान की रसीद अपने पास सुरक्षित रखनी चाहिए।
  • फॉर्म में गलत जानकारी भरने से बचें और अंतिम रूप से जमा करने से पहले सभी विवरण जांच लें।

 कौन से दस्तावेज जरूरी होंगे?

काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नीट पीजी 2026 का प्रवेश पत्र और अंकपत्र, एमबीबीएस के सभी वर्षों की अंकतालिकाएं, डिग्री या अस्थायी डिग्री प्रमाणपत्र तथा इंटर्नशिप प्रमाणपत्र तैयार रखना चाहिए। इसके अलावा दसवीं और बारहवीं के प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट आकार की तस्वीर और शुल्क भुगतान की रसीद भी जरूरी हो सकती है। संबंधित नियमों के अनुसार, कुछ अभ्यर्थियों से निवास प्रमाणपत्र और आरक्षण श्रेणी का प्रमाणपत्र भी मांगा जा सकता है। इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक निर्देश अवश्य पढ़ें। सभी दस्तावेजों में नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरण सही होने चाहिए, ताकि प्रवेश के समय किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed