Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   young man dies from electric shock at Chhath ghat in Ballia

छठ घाट पर दर्दनाक हादसा: मां के सामने बेटे की मौत, घाट पर करने आया था सूर्य की आराधना, करंट ने छीन ली जिंदगी

Mon, 16 Nov 2026 12:36 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 16 Nov 2026 12:36 PM IST
सार

बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव के समीप स्थित नरहरि बाबा इंटर कॉलेज के पास छठ घाट पर दर्दनाक हादसा हुआ। मां के साथ पूजा करने के लिए पहुंचे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 

विज्ञापन
young man dies from electric shock at Chhath ghat in Ballia
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ घाट पर आस्था और उल्लास का माहौल उस वक्त चीख-पुकार में बदल गया, जब बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय अभिषेक यादव की मौत हो गई। मां के साथ छठ पूजा करने पहुंचे अभिषेक को इस बात की भनक भी नहीं थी कि जिस घाट पर वह भगवान भास्कर की आराधना करने आया है, वहीं उसकी जिंदगी का आखिरी पल होगा। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं बेटे की मौत की खबर से मां की दुनिया उजड़ गई।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
दोकटी थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव निवासी राजेश सिंह का पुत्र अभिषेक यादव सोमवार को अपनी मां के साथ गांव के समीप श्री नरहरि बाबा इंटर कॉलेज के पास स्थित छठ घाट पर पूजा करने गया था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ वहां स्थित बिजली के पोल से छू गया। पोल में करंट उतरने के कारण अभिषेक उसकी चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना तेज था कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; वाराणसी में प्रशासनिक फेरबदल: वीडीए सचिव समेत कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते पूजा की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अभिषेक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में छठ पर्व की तैयारियां और खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा है। मां के साथ पूजा करने निकले बेटे का इस तरह साथ छूट जाना पूरे गांव को झकझोर गया।

बैरिया क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed