{"_id":"6aaa378721ee6476ae059761","slug":"video-video-samana-nagaraka-sahata-para-sajaya-saha-ka-hamal-bl-bhajapa-ka-hara-kachha-samaya-ma-jhagaugdha-ka-janprrata-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: समान नागरिक संहिता पर संजय सिंह का हमला, बोले- भाजपा को हर कुछ समय में ‘झगड़े’ की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: समान नागरिक संहिता पर संजय सिंह का हमला, बोले- भाजपा को हर कुछ समय में ‘झगड़े’ की जरूरत
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मंगलवार रात अपने शहर स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत में समान नागरिक संहिता को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। जैसे दौरे कुछ-कुछ समय पर आते हैं, वैसे ही भाजपा को लगता है कि देश में कोई झगड़ा नहीं हो रहा है तो नया मुद्दा खड़ा कर दिया जाए।
संजय सिंह ने भाजपा को ‘भारतीय झगड़ा पार्टी’ बताते हुए आरोप लगाया कि वह देश को बर्बाद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दों में जनता को उलझाने से उसकी तरक्की नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि अलग-अलग धर्मों में विवाह और धार्मिक परंपराएं अलग हैं। समान कानून लागू होने से इन मान्यताओं पर असर पड़ेगा। संविधान में अलग-अलग धर्मों की मान्यताओं और परंपराओं की स्वतंत्रता की गारंटी दी गई है।
सांसद ने दो हजार रुपये से अधिक के लेनदेन पर शुल्क को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और इसे जनता की जेब पर बोझ बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।