{"_id":"6aa999b40e77c83b2d0e7194","slug":"teachers-frustrated-by-various-issues-will-stage-a-protest-on-september-22-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-165023-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: समस्याओं से नाराज शिक्षक 22 सितंबर को करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: समस्याओं से नाराज शिक्षक 22 सितंबर को करेंगे प्रदर्शन
Wed, 16 Sep 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं और देयकों के भुगतान के लिए मोर्चा खोल दिया है। संघ ने मंगलवार को वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा राम बचन राम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी है कि यदि 21 सितंबर तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 22 सितंबर को अपराह्न तीन बजे वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा।
संघ के जनपदीय प्रवक्ता निजाम खान ने बताया कि अवशिष्ट वेतन, जीपीएफ अग्रिम, सामूहिक बीमा, ग्रेच्युटी, नोशनल पेंशन, प्रान आवंटन और एनपीएस स्थानांतरण जैसे कई मामले लंबे समय से लंबित हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्र ने जीपीएफ, ग्रेच्युटी, सामूहिक बीमा, अवशिष्ट वेतन और पेंशन से जुड़े प्रकरणों को लंबित रखने को शिक्षकों के हितों के विपरीत बताया। जिला मंत्री हृषिकेश भानु सिंह ने कहा कि 22 सितंबर का धरना मजबूरी में उठाया गया कदम होगा। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्र, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा, संयुक्त मंत्री प्रशांत पांडेय, जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, राम बहादुर मिश्रा, धीरेन्द्र राव, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अर्चना सिंह, शिव नरायण वर्मा, राज कुमार यादव समेत अन्य शिक्षक व पदाधिकारी मौजूद रहे।