{"_id":"6aaa37b2d92cf512a70d85ad","slug":"up-mp-sanjay-singh-on-uniform-civil-code-bjp-needs-a-conflict-every-now-and-then-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : समान नागरिक संहिता पर सांसद संजय सिंह बोले- भाजपा को हर कुछ समय में ‘झगड़े’ की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : समान नागरिक संहिता पर सांसद संजय सिंह बोले- भाजपा को हर कुछ समय में ‘झगड़े’ की जरूरत
Wed, 16 Sep 2026 12:01 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:01 PM IST
सार
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपाइयों को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। जैसे दौरे कुछ-कुछ समय पर आते हैं, वैसे ही भाजपा को लगता है कि देश में कोई झगड़ा नहीं हो रहा है तो नया मुद्दा खड़ा कर दिया जाए।
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मंगलवार रात अपने शहर स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत में समान नागरिक संहिता को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। जैसे दौरे कुछ-कुछ समय पर आते हैं, वैसे ही भाजपा को लगता है कि देश में कोई झगड़ा नहीं हो रहा है तो नया मुद्दा खड़ा कर दिया जाए।
संजय सिंह ने भाजपा को ‘भारतीय झगड़ा पार्टी’ बताते हुए आरोप लगाया कि वह देश को बर्बाद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दों में जनता को उलझाने से उसकी तरक्की नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि अलग-अलग धर्मों में विवाह और धार्मिक परंपराएं अलग हैं। समान कानून लागू होने से इन मान्यताओं पर असर पड़ेगा। संविधान में अलग-अलग धर्मों की मान्यताओं और परंपराओं की स्वतंत्रता की गारंटी दी गई है।
विज्ञापन
सांसद ने दो हजार रुपये से अधिक के लेनदेन पर शुल्क को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और इसे जनता की जेब पर बोझ बताया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन