फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   AYUSH doctors warn of agitation over honorarium disparity.

Sultanpur News: आयुष चिकित्सकों ने मानदेय विसंगति पर आंदोलन की चेतावनी

Wed, 16 Sep 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 16 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
AYUSH doctors warn of agitation over honorarium disparity.
सुल्तानपुर। जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत आयुष चिकित्सकों ने मंगलवार को ज्ञापन सौंपकर मानदेय विसंगति दूर करने की मांग की। चेतावनी दी है कि यदि 20 सितंबर 2026 तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 21 सितंबर को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के आवास पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

आयुष डाक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष डॉ. एसके श्रीवास्तव की अध्यक्षता में चिकित्सक ओपीडी के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे और मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपा। चिकित्सकों का कहना है कि वे वर्ष 2009-10 से प्रदेश की जनता को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। वर्ष 2009-10 और 2010-11 में आयुष और एमबीबीएस चिकित्सकों का मानदेय 24,000 रुपये प्रतिमाह समान था। वर्तमान में एमबीबीएस चिकित्सकों का मानदेय बढ़कर 1,00,000 रुपये प्रतिमाह हो गया है। वहीं, आयुष चिकित्सकों का मानदेय केवल 32,000 रुपये प्रतिमाह है। यह एक गंभीर मानदेय विसंगति है। उन्होंने कहा है कि समाधान न होने पर 21 सितंबर को सुबह आठ बजे वे शांतिपूर्ण तरीके से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के आवास पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर डॉ. राघवेंद्र सोनकर, डॉ. केएस तिवारी, डॉ. तारिक, डॉ. दंद्रेश, डॉ. आकर्ष शुक्ला, डॉ. पूनम द्विवेदी, डॉ. प्रभात सिंह, डॉ. राजीव गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed