{"_id":"6aa976aab80df7775402ff1e","slug":"video-kanpur-ramesh-awasthi-says-repair-city-roads-before-navratri-negligence-will-not-be-tolerated-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रमेश अवस्थी बोले- नवरात्रि से पहले शहर की सड़कें दुरुस्त करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रमेश अवस्थी बोले- नवरात्रि से पहले शहर की सड़कें दुरुस्त करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
नवरात्रि से पहले शहर की सड़कों को दुरुस्त करने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए मंगलवार को सांसद रमेश अवस्थी ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम, जलकल और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सीएम ग्रिड के तहत चल रहे सड़क निर्माण, पैचवर्क और सीवर कार्यों का जायजा लिया। धीमी प्रगति पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए नवरात्रि से पहले अधिक से अधिक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। अनावश्यक देरी या लापरवाही मिलने पर कार्जिरवाई की चेतावनी भी दी।
सांसद ने स्वरूप नगर और एक्सप्रेस रोड पर चल रहे पैचवर्क कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और इसे तेजी से पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के नाम पर लंबे समय तक मार्ग को अव्यवस्थित छोड़ना स्वीकार नहीं किया जाएगा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। जरीब चौकी चौराहे पर चल रहे सीवर कार्य की धीमी गति पर सांसद ने नाराजगी जताई। कार्य को चरणबद्ध तरीके से तेज गति से पूरा करने को कहा।
इसके बाद सांसद ने किदवईनगर स्थित मॉर्बल मार्केट वाली सड़क देखी। वहां चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साकेत नगर और कर्राही में भी उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखी। अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि नवरात्रि को देखते हुए प्रमुख मार्गों, बाजारों और धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाली सड़कों को प्राथमिकता से दुरुस्त किया जाए। अधिकारियों को सभी प्रमुख निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन लगाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में विधायक महेश त्रिवेदी नगर निगम के मुख्य अभियंता समेत नगर निगम, जलकल और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।