{"_id":"69d2748a59194c82c30a46a6","slug":"video-video-haiiva-para-taraka-ma-mal-calka-ka-shava-hataya-ka-aashaka-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हाईवे पर ट्रक में मिला चालक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हाईवे पर ट्रक में मिला चालक का शव, हत्या की आशंका
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पयागीपुर के पास रविवार दोपहर बाद खड़े एक ट्रक के भीतर से ड्राइवर का शव पड़ा मिला। गाड़ी मालिक प्रयागराज निवासी संजय खत्री ने बताया कि उनका ट्रक बहराइच से लौट रहा था। ट्रक को प्रयागराज निवासी चालक प्रदीप यादव (25) चला रहा था। गत दिनों ड्राइवर से संपर्क न होने पर उन्होंने जीपीएस के माध्यम से ट्रक की लोकेशन को ट्रैक किया।
ट्रक की लोकेशन लखनऊ-वाराणसी रोड पर सुल्तानपुर के पयागीपुर के पास 400 केवी पावर हाउस (गेट नंबर 3) के पास मिली। मौके पर पहुंचने पर मालिक ने ट्रक के भीतर ड्राइवर का शव पड़ा देखा। पुलिस के अनुसार, प्रदीप का शव ट्रक की नॉन-ड्राइवर सीट पर पड़ा मिला। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। काफी खून भी बह चुका था। एसपी चारू निगम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
वारदात के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। मालिक के मुताबिक, प्रदीप पिछले 15-20 दिनों से बिहार और महाराष्ट्र के रूट पर था। आशंका है कि उसके पास कुछ नकदी थी, जो मौके से गायब मिली है। हालांकि, मृतक का एंड्रॉइड मोबाइल फोन ट्रक के भीतर शव के पास ही सुरक्षित पाया गया।
पुलिस अब हाईवे के टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से ट्रक की आवाजाही को ट्रैक कर रही है। इससे वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान और घटना के तरीके का पता लगाने में मदद मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।