{"_id":"6ac14e0cb0b8353100037dc4","slug":"lekhpals-boycotted-tehsil-diwas-and-staged-a-sit-in-protest-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-166385-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: लेखपालों ने तहसील दिवस का किया बहिष्कार, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: लेखपालों ने तहसील दिवस का किया बहिष्कार, दिया धरना
Sun, 04 Oct 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत लेखपालों ने शनिवार को तहसील दिवस का बहिष्कार करते हुए पांचों तहसीलों में धरना दिया। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन संबंधित उपजिलाधिकारियों को दिया। आंदोलन की बनाई गई प्रक्रिया के मुताबिक दो बजे के बाद लेखपाल संघ के लोग फिर काम पर वापस आ गए।
लंभुआ में आयोजित डीएम इंद्रजीत सिंह के संपूर्ण समाधान दिवस का भी लेखपाल संघ ने बहिष्कार किया। अपनी विभिन्न मांगों के लिए उपजिलाधिकारी कक्ष के सामने बरामदे में धरना देते हुए नारेबाजी की। इसमें तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष बलराम सिंह, मंत्री संदीप वर्मा, जिला मंत्री रिंकू पाल, ब्रजेश उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे।
सदर तहसील में अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अगुवाई में लेखपालों ने धरना दिया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया। इसमें सर्वेंद्र पटेल, सुनील मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कादीपुर में भी लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार करते हुए धरना दिया। इसी तरह बल्दीराय व जयसिंहपुर तहसील दिवस में भी लेखपालों का धरना दो बजे दोपहर तक जारी रहा।
विज्ञापन
सदर तहसील अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि दो बजे के बाद काम पर सभी लेखपाल वापस आ गए। बताया कि प्रदेश संगठन के आवाह्न पर वेतन, पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।