फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Abhayraj Yadav becomes President; Pradeep Shukla becomes Bar Secretary.

Sultanpur News: अभयराज यादव अध्यक्ष, प्रदीप शुक्ल बने बार सचिव

Sun, 04 Oct 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 04 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Abhayraj Yadav becomes President; Pradeep Shukla becomes Bar Secretary.
जयसिंहपुर। बार एसोसिएशन जयसिंहपुर का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इसमें अभयराज यादव अध्यक्ष और प्रदीप शुक्ल सचिव पद पर विजयी हुए। कुल 74 अधिवक्ताओं ने मतदान किया, जिसमें सभी मत वैध पाए गए।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए अभयराज यादव ने 11 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें कुल 33 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल शुक्ला को 22 मत प्राप्त हुए। बब्बन मिश्र को 19 मत मिले। सचिव पद पर प्रदीप शुक्ल ने एक मत से जीत दर्ज की। उन्हें 30 मत मिले, जबकि प्रेम शंकर पांडेय को 29 और भूपेंद्र प्रताप सिंह को 15 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश वर्मा ने 55 मत पाकर जीत हासिल की, राघवेंद्र दुबे को 19 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर शिवशंकर तिवारी और सह सचिव पद पर महेंद्रनाथ पांडेय निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

चुनाव एल्डर कमेटी के चेयरमैन राधेश्याम तिवारी की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान राज नारायण मिश्र, विजय शंकर शुक्ला, संतोष कुमार मिश्र, बाबूलाल यादव, शंकर नाथ दुबे, श्याम लाल गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, मनोज सिंह, शिव नारायण पांडेय, रमेश कुमार यादव, संजय धुरिया सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। पूर्व अध्यक्ष रविशंकर मिश्र भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed