फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Transactions and Aadhaar services stopped in Jaisinghpur post office for 15 days

Sultanpur News: जयसिंहपुर डाकघर में 15 दिन से लेनदेन और आधार सेवा ठप

Sun, 04 Oct 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 04 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Transactions and Aadhaar services stopped in Jaisinghpur post office for 15 days
जयसिंहपुर। स्थानीय डाकघर में पिछले 15 दिन से लेनदेन और आधार कार्ड बनाने की सेवाएं ठप पड़ी हैं। कर्मचारी के अभाव और सर्वर की समस्या के कारण ग्राहकों को बिना काम के लौटना पड़ रहा है। कई ग्राहक पांच दिन से लगातार चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

डाकघर में तैनात एक कर्मचारी को 17 जून को निलंबित किया गया था। इसके बाद नियमित कर्मचारी की तैनाती नहीं हो सकी। कभी-कभार दूसरे स्थान से कर्मचारी भेजकर व्यवस्था चलाने का प्रयास हुआ। सहायक पोस्ट मास्टर निखिल दुबे को यहां काम देखने के लिए भेजा गया है, लेकिन सभी सेवाएं संचालित न होने से ग्राहकों की परेशानी बनी हुई है। सदरपुर निवासी रमेश पत्नी के इलाज के लिए पांच दिन से चक्कर लगा रहे हैं। बसायकपुर निवासी संदीप को बच्चे की फीस जमा करनी है, लेकिन रकम नहीं निकल पा रही।
विज्ञापन

बरसोमा निवासी संगीता और मोकलपुर निवासी कविता भी क्रमशः बेटी की शादी और बच्चों के आधार बनवाने के लिए कई दिनों से परेशान हैं। डाक सहायक निखिल दुबे ने बताया कि उनकी तैनाती कूरेभार है। उन्हें सिर्फ डाकघर चलाने के लिए भेजा गया है। संपूर्ण कार्य उनके जिम्मे नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां की व्यवस्था की पूरी जानकारी नहीं है, इसलिए कुछ सेवाएं प्रभावित हैं। डाक अधीक्षक सूरज शर्मा ने बताया कि नेटवर्क की समस्या दूर कराने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed