{"_id":"67f2891be03430192f06bd56","slug":"video-sultanpur-thhamathhama-sa-manaya-gaya-bhajapa-ka-46va-sathapana-thavasa-karayakaratao-na-faharaya-bhagava-jhada-2025-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Sultanpur: धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 46वां स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं ने फहराया भगवा झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Sultanpur: धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 46वां स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं ने फहराया भगवा झंडा
भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपना 46वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया। जिले के सभी बूथों और पार्टी कार्यालयों पर भगवा झंडा फहराया गया और मिठाइयाँ बांटकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने पयागीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों और घरों पर भी पार्टी का झंडा फहराकर अपनी निष्ठा प्रकट की।
मीडिया से बातचीत में जिलाध्यक्ष त्रिपाठी ने भाजपा की प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा जिले की सभी पांचों सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम विकसित, आत्मनिर्भर और खुशहाल भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।" भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि रविवार सुबह 8 बजे पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर भी झंडा फहराया। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।