फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सुल्तानपुर: राहुल गांधी मानहानि केस: बहस के लिए मिला अंतिम मौका कोर्ट ने भाजपा नेता को चेतावनी के साथ दी 21 सितंबर की तारीख

सुल्तानपुर: राहुल गांधी मानहानि केस: बहस के लिए मिला अंतिम मौका कोर्ट ने भाजपा नेता को चेतावनी के साथ दी 21 सितंबर की तारीख

Wed, 16 Sep 2026 05:16 PM IST
Madhuvendra Sachan मधुवेंद्र सचान
Updated Wed, 16 Sep 2026 05:16 PM IST
सुल्तानपुर: राहुल गांधी मानहानि केस: बहस के लिए मिला अंतिम मौका कोर्ट ने भाजपा नेता को चेतावनी के साथ दी 21 सितंबर की तारीख
सुल्तानपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में बुधवार को सुनवाई टल गई। राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद हैं। शिकायतकर्ता भाजपा नेता विजय मिश्रा के वकील संतोष पांडेय ने कोर्ट से बहस के लिए और समय मांगा। उन्होंने बताया कि वे धार्मिक आयोजन में व्यस्त होने के कारण तैयारी नहीं कर पाए थे। राहुल गांधी के वकील काशी शुक्ला ने बताया कि एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने संतोष पांडेय को चेतावनी के साथ अंतिम मौका दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 21 सितंबर को होगी। इससे पहले, भाजपा नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के वॉइस सैंपल का मिलान विधि विज्ञान प्रयोगशाला से कराने की अर्जी दी थी। यह अर्जी ट्रायल कोर्ट और सेशन कोर्ट दोनों से खारिज हो गई थी। विजय मिश्र ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन हाईकोर्ट ने भी उनकी याचिका खारिज कर दी। पिछली सुनवाई 3 सितंबर को हुई थी। तब शिकायतकर्ता भाजपा नेता के वकील ने कोर्ट को बताया था कि इस मामले में 1 सितंबर को हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने साल 2018 में बेंगलुरु में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी मामले में 4 अगस्त 2018 को जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता विजय मिश्र ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था। इस केस में कोर्ट ने 27 नवंबर 2023 को राहुल गांधी को पेश होने के लिए बुलाया था। जब वे पेश नहीं हुए, तो उनके खिलाफ वारंट जारी हुआ। इसके बाद राहुल गांधी 20 फरवरी 2024 को कोर्ट में हाजिर हुए और जमानत ली। उन्होंने 25-24 हजार रुपये के दो मुचलके भरे थे। राहुल गांधी ने 26 जुलाई 2024 को अपना बयान दर्ज कराया था। इससे पहले, 20 फरवरी को भी वे कोर्ट में पेश हुए थे, जहां उनका बयान दर्ज किया गया था। इसके बाद शिकायतकर्ता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के वॉयस सैंपल का मिलान कराने के लिए अर्जी दी थी। ट्रायल कोर्ट ने 2 मई को यह अर्जी खारिज कर दी थी। इसके खिलाफ सेशन कोर्ट में दायर अर्जी भी 15 जुलाई को खारिज हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ग्वालियर: इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, किराए के डुप्लेक्स से चल रहा था खेल, पांच गिरफ्तार

16 Sep 2026

शिमला: कोटशेरा कॉलेज में आज से जुटे 600 युवा कलाकार, एचपीयू की अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिता शुरू

16 Sep 2026

ऊना में एंटी चिट्टा वॉकाथॉन का आगाज, ‘हार्मनी ऑफ द पाइन्स’ की प्रस्तुति ने बांधा समां

16 Sep 2026

कांगड़ा: एचआईवी जागरूकता के लिए धर्मशाला में दौड़े युवा, पांच किलोमीटर रेड रन मैराथन में लिया हिस्सा

16 Sep 2026

चीन से एशियन चैंपियनशिप जीतकर लौटे कुणाल, बोले- पाकिस्तान से मुकाबला न खेलने का मलाल; देखें खास बातचीत

16 Sep 2026
विज्ञापन

ऊना में एंटी चिट्टा वॉकाथॉन से फूल कारोबारियों के चेहरे खिले, गुलदस्तों और मालाओं की बढ़ी मांग

16 Sep 2026

शुक्लागंज: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, होमगार्ड ने रोका तो कंडक्टर भिड़ा

16 Sep 2026
विज्ञापन

कनॉट प्लेस में ट्रैफिक सिग्नल का खंभा ऑटो और स्कूटी पर गिरा, पेंट कर छिपाई गई थी लापरवाही

16 Sep 2026

मोहाली में ईडी की रेड

16 Sep 2026

कपूरथला के गांव भदास का मनप्रीत सिंह कनाडा में पुलिस में भर्ती

शिवपुरी: सात साल पुरानी रंजिश में फूफा की हत्या, शराब के नशे में पत्थर से सिर कुचला, आरोपी हिरासत में

16 Sep 2026

VIDEO: पीएम मोदी के 25 वर्षों की यात्रा देशवासियों के जीवन को संवारने का महायज्ञ है

16 Sep 2026

अमृतसर के गूजरपुरा में सुबह पांच बजे पुलिस का कासो ऑपरेशन, नशे से जुड़े दो केस दर्ज

16 Sep 2026

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में छह भवनों पर चला बुलडोजर, 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट सौंपेगा आवास विकास

16 Sep 2026

कानपुर: आम के बाग में चल रहे जुए के फड़ पर छापा, 39 हजार की नकदी संग आठ जुआरी गिरफ्तार

16 Sep 2026

खरखौदा में 41 दिन के धरने के बीच ठेका सफाई कर्मी सोनू की मौत, जांच की मांग

16 Sep 2026

VIDEO: केएल गर्ग मेमोरियल प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन, प्वाइंट के लिए भिड़े खिलाड़ी

16 Sep 2026

औरैया: ब्रेक फेल होने से पलटी 50 बच्चों से भरी स्कूली बस, ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान

16 Sep 2026

कानपुर: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, सिर में गंभीर चोट से युवक की मौत

16 Sep 2026

सोलन स्कूल विवाद: गुरमीत सिंह बोले- बच्चों की आपसी लड़ाई को धार्मिक रंग देना गलत

16 Sep 2026

अमृतसर में एंबुलेंस की आड़ में तस्करी; ड्राइवर समेत आठ गिरफ्तार

16 Sep 2026

अटारी के मोध धनोए में दो एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात, रात में बढ़ाई जाएगी पेट्रोलिंग

16 Sep 2026

मोगा में श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ड्रोन शो आयोजित

सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के विरोध में वामदलों का प्रदर्शन

16 Sep 2026

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में छह भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, भारी पुलिस बल के बीच इलाका सील

16 Sep 2026

ट्रेनों के ठहराव समेत यात्री सुविधाओं की मांग को लेकर आप ने दिया धरना

16 Sep 2026

छात्राओं को 60 साइकिल, दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल और महिलाओं को बांटीं सिलाई मशीनें

16 Sep 2026

हरदोई: अवैध संबंधों के शक में पति ने सोती पत्नी का चाकू से रेता गला

16 Sep 2026

भगवान विश्वकर्मा की जयघोष के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

16 Sep 2026

आजमगढ़ में बधाई मांगने गईं किन्नरों के दो गुटों में मारपीट

16 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed