अनंत नाग: पद्मभूषण के बाद दिग्गज अभिनेता को दादा साहब फाल्के सम्मान, 300 से ज्यादा फिल्में की; पीएम ने दी बधाई
Anant Nag: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को साल 2024 का प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। जानिए कब और कहां मिलेगा सम्मान।
विस्तार
करियर में शानदार योगदान के लिए मिलेगा सम्मान
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अभिनेता अनंत नाग को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस समारोह का आयोजन 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर, केवड़िया में होगा।
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार चयन समिति की सिफारिश के बाद भारत सरकार ने अनंत नाग के नाम की घोषणा की है। अनंत नाग ने अपने लंबे करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं और खास तौर पर कन्नड़ सिनेमा में उनका योगदान काफी अहम रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अनंत नाग को इस सम्मान के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अनंत नाग ने कई दशकों तक अपने शानदार अभिनय और अलग-अलग किरदारों के जरिए भारतीय सिनेमा, खासकर कन्नड़ सिनेमा पर गहरी छाप छोड़ी है।
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि अनंत नाग ने जिस भी किरदार को निभाया, उसमें गहराई और सच्चाई नजर आई। उन्होंने अभिनेता को यह सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
Congratulations to the legendary Anant Nag Ji on being conferred the Dadasaheb Phalke Award.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 16, 2026
For several decades, his effortless performances, remarkable versatility and brilliance have left a very strong mark on Indian cinema, particularly Kannada cinema. In whichever role he…
- अनंत नाग ने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्में की हैं।
- उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के महान कलाकारों में गिना जाता है।
- उन्होंने ज्यादातर कन्नड़ फिल्मों में काम किया है।
- इसके अलावा वे हिंदी, मराठी, तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्में भी कर चुके हैं।
- अनंत- 'अंकुर', 'गौरी गणेश', 'मिनचिना ओटा', 'बेलादिंगाला बाले', और 'केजीएफ' जैसी शानदार फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
ये भी पढ़ें- राइज एंड फॉल 2: सहवाग के शो में लगेगा सितारों का मेला, स्वरा भास्कर समेत ये चेहरे बन सकते हैं हिस्सा!