{"_id":"6ae973af32528202e206bb2b","slug":"video-sultanpur-revenue-team-attacked-while-trying-to-stop-illegal-mining-naib-tehsildar-leg-fracture-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में अवैध खनन रोकने गई राजस्व टीम पर हमला, नायब तहसीलदार का पैर टूटा, दो लेखपाल घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में अवैध खनन रोकने गई राजस्व टीम पर हमला, नायब तहसीलदार का पैर टूटा, दो लेखपाल घायल
सुल्तानपुर में रामनगर इमलिया गांव में सोमवार देर रात अवैध खनन रोकने गई राजस्व टीम पर हमला हुआ। नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव का पैर फ्रैक्चर हो गया और दो लेखपाल घायल हुए हैं। दो लेखपालों को बंधक बनाने का भी आरोप है।
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार सदर धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। छापेमारी के दौरान खनन माफियाओं ने टीम पर हमला किया।
टीम में शामिल लेखपाल कुंवर बृजेश सिंह, सुमित कुमार और अन्य लेखपालों को भी चोटें आईं। आरोप है कि दो लेखपालों को कुछ समय के लिए बंधक बनाया गया।
घायल नायब तहसीलदार और लेखपालों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कोतवाली नगर में लिखित शिकायत दी गई है।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है। राधेश्याम शुक्ला ने कहा कि नायब तहसीलदार मौके पर मौजूद थे और प्रशासन व पुलिस को इस घटना पर कदम उठाने चाहिए। लेखपाल संघ ने टीम की सुरक्षा और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।