{"_id":"6a9ea5474353ee9606030f02","slug":"video-saltanapara-sakal-gaii-chhatara-ka-sathagathha-mata-asapatal-ma-shava-chhaugdhakara-bhagana-ka-aarapa-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: स्कूल गई छात्रा की संदिग्ध मौत, अस्पताल में शव छोड़कर भागने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: स्कूल गई छात्रा की संदिग्ध मौत, अस्पताल में शव छोड़कर भागने का आरोप
सुल्तानपुर: कोतवाली देहात क्षेत्र के नेकराही गांव की नौ वर्षीय छात्रा की सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह सुबह स्कूल गई थी। दोपहर में परिजनों को उसकी तबीयत खराब होने की सूचना मिली। अस्पताल पहुंचने पर बच्ची मृत मिली। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही और बच्ची को अस्पताल में लावारिस छोड़ने का आरोप लगाया है।
मृतका की पहचान माहिरा पुत्री अकबर अली के रूप में हुई है। वह कक्षा एक में पढ़ती थी। परिजनों के अनुसार, माहिरा सुबह बिल्कुल स्वस्थ थी। खाना खाने के बाद रोज की तरह बस से स्कूल गई थी। दोपहर में स्कूल की ओर से फोन आया कि उसकी तबीयत खराब है। परिजन स्कूल पहुंचने के लिए निकले ही थे कि घर से सूचना मिली कि बच्ची को अस्पताल ले जाया गया है।
मृतका के दादा मोहम्मद अली के अनुसार, परिजन इमरजेंसी वार्ड पहुंचे तो माहिरा एक बेड पर मृत पड़ी थी। अस्पताल कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला कि दो लोग बच्ची को लेकर आए थे और उसे बेड पर छोड़कर चले गए। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के रिकॉर्ड में भी किसी का नाम दर्ज नहीं कराया गया। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई जिम्मेदार व्यक्ति अस्पताल नहीं पहुंचा।
माहिरा के पिता विदेश में नौकरी करते हैं। उसकी एक बहन मंतसा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी और नगर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ राघवेंद्र सिंह के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।