{"_id":"6aa453fa8018072a51081135","slug":"no-permission-for-fair-in-rahul-nagar-market-turned-into-a-police-cantonment-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-164752-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राहुल नगर में मेला की अनुमति नहीं, पुलिस छावनी में बदला बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राहुल नगर में मेला की अनुमति नहीं, पुलिस छावनी में बदला बाजार
Sat, 12 Sep 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
अखंडनगर। राहुल नगर बाजार में शुक्रवार को कम्युनिस्ट पार्टी के घोषित शहीद मेला श्रद्धांजलि कार्यक्रम को अनुमति नहीं मिली। प्रशासन ने अप्रिय घटना की आशंका के चलते कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी। पूरे राहुल नगर बाजार को पुलिस छावनी में बदल दिया गया था। मौके पर करीब दस महिला व पुरुष पुलिसकर्मी, पीएसी बल और फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात रही।
पूरे दिन बाजार में सतर्कता बनाए रखी गई। यह मेला प्रतिवर्ष 11 सितंबर को भाकपा (माले) और सहयोगी संगठनों की ओर से आयोजित होता है। आयोजन 11 सितंबर 2004 को हुए दोहरे हत्याकांड की याद में होता है। इसमें वामपंथी नेता कामरेड राधे श्याम यादव और कामरेड संजय सिंह की हत्या कर दी गई थी। वर्ष 2017 में दोहरे हत्याकांड के आरोपी सतीश तिवारी की भी हत्या हुई थी। प्रशासन इस आयोजन के दौरान विशेष सतर्कता बरतता है। स्थानीय लोगों के अनुसार दो दशक से अधिक समय से 11 सितंबर को तनाव बना रहता है। संवाद