फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   High Court displeased over cancellation of Bar Association elections

Sultanpur News: बार एसोसिएशन चुनाव रद्द होने पर हाईकोर्ट नाराज

Sat, 12 Sep 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 12 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
High Court displeased over cancellation of Bar Association elections
सुल्तानपुर। जिला बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद में शुक्रवार को हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई। मतगणना के दौरान हुई अव्यवस्था के बाद एल्डर्स कमेटी की ओर से चुनाव निरस्त किए जाने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई। कमेटी ने न्यायालय के सामने घटनाक्रम रखते हुए निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला जज की निगरानी में दोबारा मतदान कराने की मांग की। मामले में अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी।
विज्ञापन

चुनाव समिति के सदस्य अरविंद सिंह राजा के अनुसार, हाईकोर्ट के निर्देश पर बुधवार को बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए मतदान कराया गया था। कुल 2,080 मतदाताओं में से 1,853 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। बृहस्पतिवार को मतगणना शुरू हुई, लेकिन विवाद के बाद प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। एल्डर्स कमेटी के मुताबिक, मतगणना स्थल पर हंगामे के दौरान कुछ लोग मतपत्र लेकर चले गए। इस दौरान हाथापाई भी हुई। स्थिति को देखते हुए कमेटी ने चुनाव निरस्त करने का फैसला लिया। घटना की सूचना जिला जज सुनील कुमार के अलावा डीएम, एसपी और नगर कोतवाल को भी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed