{"_id":"6a70ba7dfc312eb9a70324d9","slug":"video-saltanapara-madakal-kalja-ma-108-ka-eblsa-jal-imarajasa-ka-bhara-maca-afara-tafara-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: मेडिकल कॉलेज में 108 की एंबुलेंस जली, इमरजेंसी के बाहर मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: मेडिकल कॉलेज में 108 की एंबुलेंस जली, इमरजेंसी के बाहर मची अफरा-तफरी
नरेंद्र आर्य
Updated Mon, 03 Aug 2026 09:36 PM IST
Link Copied
मरीज उतारने के बाद इंजन से उठा धुआं, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू
सुल्तानपुर। स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी गेट के बाहर सोमवार को 108 की एंबुलेंस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मरीज को इमरजेंसी में छोड़ने के बाद चालक जैसे ही एंबुलेंस स्टार्ट करने लगा, इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते लपटें निकलने लगीं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय एंबुलेंस खाली थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। 108 की एंबुलेंस सेवा के प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष सिंह ने बताया कि हसनपुर सीएचसी से रेफर मरीज को लाने वाली एंबुलेंस में हीटिंग के कारण आग लगी। आग के वास्तविक कारणों की जांच के लिए इंजीनियर को बुलाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।