{"_id":"6abb7e3966784253b1085bfa","slug":"five-people-drowned-while-bathing-in-the-sukhnai-river-in-jhansi-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में दर्दनाक हादसा: सुखनई नदी में नहाने गए पांच लोगों की डूबने से मौत, एक ही परिवार के थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में दर्दनाक हादसा: सुखनई नदी में नहाने गए पांच लोगों की डूबने से मौत, एक ही परिवार के थे सभी
Tue, 29 Sep 2026 02:30 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:30 PM IST
सार
घटना रानीपुर के देवी सिंह पुरा गांव की है। सुखनई नदी में नहाने के दौरान पांच युवक डूब गए। यह सभी युवक एक ही परिवार से ताल्लुक रखते थे। पांचों की मौत की खबर से परिजनों में गहरा शोक छा गया और कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सुखनई नदी में डूबे पांच लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के देवी सिंह पुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सुखनई नदी में नहाने गए पांच युवक तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए। इसके बाद कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और गोताखोर पहुंचे। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से सभी को नदी से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह सभी युवक एक ही परिवार से ताल्लुक रखते थे, जिनकी मौत की खबर से परिजनों में गहरा शोक छा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।