फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सुल्तानपुर के बढ़ौनाडीह पीएचसी पर जन आरोग्य मेले का आयोजन

सुल्तानपुर के बढ़ौनाडीह पीएचसी पर जन आरोग्य मेले का आयोजन

Sun, 27 Jul 2025 05:04 PM IST
Bhupendra Singh भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 27 Jul 2025 05:04 PM IST
सुल्तानपुर के बढ़ौनाडीह पीएचसी पर जन आरोग्य मेले का आयोजन
सुल्तानपुर में मोतिगरपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बढ़ौनाडीह पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया। मेले में कुल 36 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, पेटदर्द और त्वचा रोग जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित पहुंचे। पीएचसी में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजीव पांडेय ने सभी मरीजों की जांच की। मौसम के मद्देनजर उन्हें जरूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में संक्रमित और दूषित पानी से बीमारियां तेजी से फैलती हैं। ऐसे में स्वच्छता और खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। बाहर की तली-भुनी चीजों से परहेज और साफ पानी का सेवन जरूरी बताया। ‎मेले में पहुंची बढ़ौनाडीह निवासी पूनम (30 वर्ष) ने बताया कि वह कई दिनों से बुखार और जुकाम से परेशान थीं। इससे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। यहां जांच के बाद सभी दवाएं मुफ्त में मिली हैं। वहीं, भटपुरवा निवासी अंतिमा वर्मा ने बताया कि उन्हें लंबे समय से पेट की समस्या थी। भोजन के बाद बार-बार शौच की परेशानी हो रही थी। डॉ. संजीव पांडेय द्वारा जांच कर उन्हें मुफ़्त दवा दी गई। ‎मेले में अपनी मासूम बच्ची के साथ पहुंची कटरा निवासी पूनम देवी ने बताया कि उनकी बेटी को पिछले सप्ताह पेचिश की शिकायत थी। बीते रविवार को यहां डॉक्टर से दिखाया था, काफी आराम मिला। आज हल्की समस्या के कारण दोबारा आई हूं। डॉक्टर ने दवा के साथ ही बच्ची को मां का दूध पिलाने की सलाह दी है। स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट अशोक कुमार, वार्ड बॉय अनुराग, स्वीपर कम चौकीदार अब्बास उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कैथल: गहन जांच के बाद अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर में मिली एंट्री

27 Jul 2025

Una: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में मन की बात के 124वें संस्करण का प्रदेश स्तरीय प्रसारण कार्यक्रम आयोजित

27 Jul 2025

Kangra: श्रावण मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, ज्वालामुखी शक्तिपीठ में तीसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ भीड़

27 Jul 2025

चंडीगढ़ की सब्जी मंडी में चोरी, सेब की पेटियां ले गए चोर

27 Jul 2025

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई आरओ,एआरओ की परीक्षाएं

27 Jul 2025
विज्ञापन

शुरू हुई आरओ,एआरओ की परीक्षाएं, ADG जोन ने किया निरीक्षण

27 Jul 2025

छप्पर रखने को लेकर मारपीट, वृद्ध की मौत, थाने पर प्रदर्शन की वीडियो

27 Jul 2025
विज्ञापन

भिवानी: सीईटी एग्जाम के लिए अशक्तजनों के लिए लगाए स्पेशल वाहन, रेडक्रॉस वालंटियर्स ने निभाई अहम भूमिका

27 Jul 2025

Singrauli News: एमपी के इस शहर में फ्री का डीजल लूटने के लिए लोगों का उमड़ा हुजूम, जानिए क्या है पूरा मामला

27 Jul 2025

चंडीगढ़ में नशा तस्करी मामले में तीन नाइजीरियन समेत पांच गिरफ्तार

27 Jul 2025

मेड़ को लेकर हाथरस के जिमिसपुर में दो पक्ष भिड़े, हुआ पथराव, रिपोर्ट दर्ज

27 Jul 2025

भिवानी: रविवार को दूसरे दिन शुरू हुआ सीईटी एग्जाम

27 Jul 2025

परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता, जांच के बाद प्रवेश कर रहे परीक्षार्थी

पहले दिन बायोमैट्रिक में हुई परेशानी से जिम्मेदारों ने लिया सबक, दूसरे दिन दुरुस्त रही व्यवस्थाएं

झज्जर में आम यात्रियों को बस मिलने में देरी, करना पड़ा इंतजार

फतेहाबाद जिले के 38 केंद्रों पर सीईटी परीक्षा

27 Jul 2025

होटल में आग लगने से लाखों का नुकसान

27 Jul 2025

सीईटी के लिए झज्जर में परीक्षा केंद्रों पर एंट्री शुरू

सीईटी के लिए परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों की एंट्री शुरू

27 Jul 2025

सोनीपत में बसों में भीड़, 28 हजार अभ्यर्थी देंगे सीईटी की परीक्षा

27 Jul 2025

कुरुक्षेत्र में 20 हजार अभ्यर्थी देंगे सीईटी की परीक्षा

27 Jul 2025

काशी में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का महारुद्राभिषेक, VIDEO

27 Jul 2025

प्रतापगढ़ में आरओ-एआरओ की परीक्षा शुरू, सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त

27 Jul 2025

डिवाइडर से टकराकर पलटा टैंकर, चालक घायल, VIDEO

27 Jul 2025

आरओ-एआरओ की परीक्षा की तगड़ी चेकिंग, देखें VIDEO

27 Jul 2025

बाराबंकी में 23 केंद्रों पर कराई जा रही आरओ-एआरओ परीक्षा

27 Jul 2025

लखनऊ में राजेंद्र नगर के सीएमएस स्कूल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का हुआ आयोजन

27 Jul 2025

Pratapgarh News : दोनों हाथों से दिव्यांग खुशबू पहुंचीं आरओ-एआरओ की परीक्षा देने, सहायक के सहयोग से दिया पेपर

27 Jul 2025

Shahdol News: ब्यौहारी में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर इंजन पलटा, दबने से चालक की दर्दनाक मौत

27 Jul 2025

औरैया में RO-ARO परीक्षा 18 केंद्रों पर शुरू, 7776 अभ्यर्थी आजमा रहे हैं अपनी किस्मत

27 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed