फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fences being built in 160 schools, safety of children

Sultanpur News: 160 स्कूलों में बन रही चारदीवारी, बढ़ेगी बच्चों की सुरक्षा

Mon, 31 Aug 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 31 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fences being built in 160 schools, safety of children
 जयसिंहपुर के सेमरी में बन रही बाउंड्रीवाल। संवाद
सुल्तानपुर। जिले के 160 परिषदीय विद्यालयों में जल्द सुरक्षित होंगे। यहां चारदीवारी का निर्माण शुरू करा दिया गया है। करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस काम को सितंबर तक पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

पिछले माह विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग से चारदीवारी विहीन प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों की सूची मांगी थी। जिले से भेजी गई सूची में 160 विद्यालय ऐसे मिले, जहां चारदीवारी नहीं थी। इसके अलावा 127 विद्यालयों की चारदीवारी जगह-जगह क्षतिग्रस्त मिली। डीएम ने विद्यालयों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 160 स्कूलों में नई चारदीवारी, बनाने की जिम्मेदारी वीबीजी रामजी योजना के उपायुक्त को सौंपी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन


127 क्षतिग्रस्त चारदीवारी की होगी मरम्मत
127 विद्यालयों की क्षतिग्रस्त चारदीवारी की मरम्मत पंचायतीराज विभाग से कराई जाएगी। वीबीजी रामजी योजना के उपायुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालयों में चारदीवारी का निर्माण चल रहा है। पंचायत सचिवों और खंड विकास अधिकारियों को सितंबर तक काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


287 स्कूल होंगे सुरक्षित
वीबीजी रामजी योजना के उपायुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 160 चारदीवारी विहीन विद्यालयों में नई चारदीवारी बनाई जा रही है। वहीं 127 विद्यालयों की क्षतिग्रस्त चारदीवारी की मरम्मत कराई जाएगी। दोनों काम पूरे होने के बाद 287 परिषदीय विद्यालयों के परिसर सुरक्षित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed