{"_id":"6a94814409f966bfc60449e5","slug":"10-hours-closed-railway-crossing-walk-three-km-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-163918-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 10 घंटे बंद रही रेलवे क्रॉसिंग, तीन किमी घूमकर पहुंचे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 10 घंटे बंद रही रेलवे क्रॉसिंग, तीन किमी घूमकर पहुंचे राहगीर
Mon, 31 Aug 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज रेलखंड पर वार्षिक अनुरक्षण कार्य के चलते रविवार को द्वारिकागंज रेलवे क्रॉसिंग करीब 10 घंटे बंद रही। रविवार सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक क्रॉसिंग पर आवागमन ठप रहने से हजारों राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर आने-जाने वाले लोगों को बाईपास से टांटिया नगर होकर करीब तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। वहीं, सबसे अधिक दिक्कत मरीजों, बुजुर्गों और जरूरी काम से निकले लोगों को हुई।
उत्तर रेलवे की ओर से निर्धारित वार्षिक अनुरक्षण कार्य रविवार को द्वारिकागंज रेलवे क्रॉसिंग पर कराया गया। सुबह नौ बजे बैरियर गिराकर सड़क मार्ग से आवागमन रोक दिया गया। क्रॉसिंग बंद होने की जानकारी नहीं होने से कई राहगीर मौके पर पहुंच गए। रास्ता बंद मिलने पर उन्हें लौटकर वैकल्पिक मार्गों से जाना पड़ा। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर केपी यादव ने बताया कि रेलपथ की सुरक्षा और ट्रेनों के सुचारु संचालन के लिए वार्षिक अनुरक्षण कार्य कराया गया। कार्य के दौरान साकेत एक्सप्रेस और मालगाड़ी को कॉशन पर संचालित कराया गया। शाम सात बजे अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद क्रॉसिंग को आवागमन के लिए खोल दिया गया।