{"_id":"6aaea48aa5160135d20f08b1","slug":"video-sp-workers-stage-protest-blowing-conch-shells-demand-jobs-for-youth-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"शंख बजाकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन, युवाओं के लिए मांगा रोजगार; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंख बजाकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन, युवाओं के लिए मांगा रोजगार; VIDEO
सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को स्वर्ण जयंती चौक पर सपाइयों ने प्रदर्शन किया। बेरोजगारी और रोजगार के मुद्दे को उठाते हुए कार्यकर्ताओं ने शंख बजाकर विरोध जताया। सरकार से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और सोनभद्र के कल कारखानों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता से नौकरी देने की मांग की।
प्रदर्शन में प्रमोद यादव ने कहा कि प्रदेश और देश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है, लेकिन सरकार रोजगार सृजन के बजाय केवल बड़े-बड़े दावे कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवाओं के साथ छलावा हो रहा है। लाखों पद रिक्त होने के बावजूद भर्ती प्रक्रियाएं समय पर पूरी नहीं की जा रही हैं। इससे पढ़े-लिखे बेरोजगारों में निराशा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी आज आम जनता की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। युवा वर्षों तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन भर्ती परीक्षाओं में देरी, पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। सरकार को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद कर पारदर्शी और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करनी चाहिए। चेतावनी दी कि युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सपा जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेगी। प्रदर्शन में अनिल विश्वकर्मा, सुरेश अग्रहरि, रमाशंकर पटेल, बचाऊ बियार सुभाष चौधरी, जुनैद अंसारी, अरविंद पासवान, गोपाल गुप्ता, प्रकाश केवट आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।