रामपुर बुशहर शहर में एनएच किनारे बढ़ते अतिक्रमण और सड़क पर लग रही रेहड़ी-फड़ियों को लेकर नगर परिषद रामपुर ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा की अध्यक्षता में हुई विशेष बैठक में एनएच-पांच किनारे दुकानें सजाने वाले सब्जी विक्रेताओं और रेहड़ी-फड़ी संचालकों पर कड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया गया। इतना ही नहीं, सड़क किनारे दुकानें लगाने वाले किरायेदारों के मकान मालिकों को भी नोटिस थमाए जाएंगे। बैठक में एनएच के किनारे खासकर चौधरी अड्डे में दुकानें लगाने से सड़क पर अतिक्रमण बढ़ रहा है और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद संबंधित मकान मालिकों को भी अपने किरायेदारों को सड़क किनारे दुकानें लगाने से रोकने के निर्देश देगी। नियमों की अनदेखी जारी रहने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं रामपुर बाजार में निर्धारित स्थान और तय लाइन से बाहर रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। परिषद की ओर से पहले संबंधित दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को व्यवस्था का पालन करने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके बावजूद अतिक्रमण जारी रहने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं बैठक में स्वच्छता ही सेवा अभियान, वार्ड नंबर चार में एसजेवीएन की भूमि पर खुले परिसर के निर्माण के लिए एनओसी सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। वहीं बैठक में हाउस टैक्स का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। पार्षदों को आवासीय और व्यावसायिक भवनों के लिए निर्धारित टैक्स दरों की जानकारी दी गई। बताया कि व्यावसायिक संपत्तियों पर टैक्स की दर आवासीय भवनों की तुलना में थोड़ी अधिक हो सकती है। अध्यक्ष करन शर्मा ने पार्षदों से अपने-अपने वार्डों में लोगों को हाउस टैक्स के नियमों और निर्धारित दरों के बारे में जागरूक करने की अपील की। वहीं बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी का रिक्त पद को सरकार से भरने और तब तक किसी अन्य को कार्यभार सौंपने की मांग भी रखी। बैठक में नगर परिषद के सहायक अभियंता अमित गौतम, उपाध्यक्ष रोहित नेगी, पार्षद विशेषर लाल सहित अन्य पार्षद और अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।