Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
Sonbhadra a woman stole a child the police caught her the woman had undergone sterilization the second husband wanted a child
{"_id":"683f1140ee1723b1610862e1","slug":"video-sonbhadra-a-woman-stole-a-child-the-police-caught-her-the-woman-had-undergone-sterilization-the-second-husband-wanted-a-child-2025-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में महिला ने चोरी किया बच्चा, पुलिस ने पकड़ा, नसबंदी करा चुकी थी महिला, दूसरा पति चाहता था बच्चा, गर्भवती होने का किया नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में महिला ने चोरी किया बच्चा, पुलिस ने पकड़ा, नसबंदी करा चुकी थी महिला, दूसरा पति चाहता था बच्चा, गर्भवती होने का किया नाटक
मेडिकल कॉलेज अस्पताल से चोरी हुए नवजात को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है। नवजात को ले जाने वाली महिला और उसके दूसरे पति को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि नसबंदी करा चुकी महिला का दूसरा पति उससे बच्चा चाहता था। इसके लिए महिला गर्भवती होने का नाटक करते हुए अस्पताल में भर्ती हुई। वहां नवजात मिलते ही उसे लेकर फरार हो गई थी। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है।
चंदौली जिले के नौगढ़ निवासी सुदामा की पत्नी पूनम ने गत 27 मई को लोढ़ी स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सर्जरी के जरिए बेटे को जन्म दिया था। सोमवार की सुबह जब पूनम बेड की चादर बदल रही थी, तभी उसके बच्चे को खिलाने के बहाने लेकर एक महिला फरार हो गई। महिला कई दिन से उसके आसपास ही मंडरा रही थी। अस्पताल के सीसी टीवी फुटेज में महिला बच्चे को ले जाती दिख रही थी। घटना के बाद परिजनों के हंगामा मचाने पर पहुंची पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश शुरू की। बच्चे की बरामदगी और महिला की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने चार टीमें गठित की थीं। अस्पताल से लेकर बाहर की दुकानों व अन्य क्षेत्रों में फुटेज खंगालने पर पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे।रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि गठित टीमों ने तकनीकी सहायता, सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय सुराग एवं खुफिया सूचना के आधार पर सतत प्रयास किया। मंगलवार को रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के रामपुर से नवजात को सकुशल बरामद किया गया। उसे ले जाने वाली महिला ममता और उसके दूसरे पति श्रीनाथ को भी गिरफ्तार किया गया है। एएसपी के मुताबिक पूछताछ में महिला ने पूछताछ में बताया कि उसके पति की काफी पहले सर्पदंश से मृत्यु हो चुकी है। पति से उसे दो बेटे और एक बेटी हैं। तीन बच्चों के बाद उसने नसबंदी करा ली थी। पति की मौत के बाद वह चचेरे देवर श्रीनाथ के साथ पत्नी के रूप में रहने लगी थी। श्रीनाथ ने उससे कहा था कि वह उसे बच्चा दे पाएगी, तभी साथ रखेगा। इसके बाद उसने अपने गर्भवती होने की बात सभी से कह दी थी। वह किसी तरह से बच्चा पाने का प्रयास कर रही थी। अपनी तबीयत खराब होने का बहाना कर वह जिला अस्पताल लोढ़ी में दो-तीन दिनाें से मौजूद थी। इसी बीच अस्पताल में एक महिला को बच्चा हुआ था। नवजात को देखकर उसे लालच आ गया। वह उसी के आस पास रहती थी और उनसे अपनी नजदीकी बढा़ ली। मौका पाकर अपने देवर (पति) के साथ नवजात शिशु को अस्पताल वार्ड से लेकर टेंपो से बढ़ौली रॉबर्ट्सगंज आई। यहां से दूसरे वाहन से रामगढ़ होते हुए अपने घर रामपुर आ गई। सभी गांव वालों को यह बताया कि उसे बच्चा हुआ है। इस खुशी की उसने गांव में मिठाई भी बांटी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।