{"_id":"6a9999e3a0cbdcd497013709","slug":"video-son-river-crosses-danger-mark-dm-and-sp-inspect-settlements-along-banks-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोन नदी ने खतरे के निशान से पार, डीएम-एसपी ने किनारे बस्तियों का किया निरीक्षण; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोन नदी ने खतरे के निशान से पार, डीएम-एसपी ने किनारे बस्तियों का किया निरीक्षण; VIDEO
मप्र में स्थित बाणसागर बांध के आठ गेट से 1.20 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद सोन नदी में बाढ़ आ गई है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद चोपन घाट पर नदी खतरे का निशान (171 मीटर) को पार गई। शाम तक नदी का जलस्तर 171.44 मीटर दर्ज किया गया। सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने चोपन में नदी के किनारे स्थित बस्तियों का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जाए। नागरिकों को समय-समय पर बढ़ते जलस्तर के प्रति सचेत किया जाए। डीएम ने नदी तट के संवेदनशील एवं आवागमन वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने और सांकेतिक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी व्यक्ति नदी के किनारे अथवा तेज बहाव वाले क्षेत्र में न जाए। आवश्यकता की स्थिति में राहत एवं बचाव से संबंधित सभी व्यवस्थाएं तत्पर रखे जाने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। ऐसे में लोगों से अपील है कि वह विशेष सतर्कता बरतें। नदी तट, तेज बहाव एवं जलप्रवाह वाले स्थानों पर जाने से बचें और बच्चों एवं पशुओं को भी इन क्षेत्रों से दूर रखें। प्रशासन से जारी सूचनाओं एवं दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। नदी के जलस्तर एवं तटवर्ती क्षेत्रों की स्थिति पर पूरी सतर्कता के साथ निरंतर निगरानी रखी जा रही है। इस मौके पर एडीएम वित्त वागीश कुमार शुक्ला, एसडीएम ओबरा रवि कुमार पासवान, डीपीआरओ नमिता शरण, सीओ सदर रणधीर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।